India

धूप में खड़ी थी गाड़ी, बैठते ही चला दिया AC? कार को हो सकता है नुकसान

कई बार हमें गाड़ी को ऐसी जगह पार्क करना पड़ जाता है जहां सीधी धूप पड़ती है, लेकिन जब हम वापस आकर दोबारा कार में बैठते हैं तो ज्यादातर लोग AC चलाने की गलती कर बैठते हैं. लेकिन ये आदत आपका नुकसान भी करवा सकती है, जानकर हैरानी हुई कि एसी चलाने से कार को किस तरह से नुकसान हो सकता है? ज़रा सोचिए, कि ठंडे गिलास में उबलता हुआ गर्म पानी डाल दें तो क्या होता है? ठंडा होने की वजह से गिलास सिकुड़ता और गर्म पानी के संपर्क में आते ही तुरंत फैलता है; जिससे अगर ग्लास कांच का हो तो उसके टूटने की संभावना बढ़ जाती है. यही बात विंडशील्ड पर भी लागू होती है.

धूप में खड़ी थी गाड़ी, बैठते ही चला दिया AC? कार को हो सकता है नुकसान

ट्रू ब्लू ऑटो ग्लास के मुताबिक, धूप में खड़ी गाड़ी में अगर तुरंत एयर कंडीशनिंग चला दिया जाए तो विंडशील्ड पर कुछ ऐसा ही असर होता है. मौसम के असर को झेलने के लिए विंडशील्ड तापमान में बदलाव के साथ फैलती और सिकुड़ती है. अगर आपकी कार गर्मी के दिनों में धूप में खड़ी है और आप जब एसी चला देते हैं तो ऐसा करने से आप इस फैलने और सिकुड़ने की प्रक्रिया को तेज कर देते हैं जिससे विंडशील्ड की मजबूती कम हो जाती है.

एक बार Car Windshield की मजबूती कम हुई तो बस फिर क्या है, इसमें दरार पड़ सकती हैं या फिर आप ये भी कह सकते हैं कि ग्लास चटक सकता है. ग्लास चटका तो विंडशील्ड बदलवाने की नौबत भी आ सकती है. अगर आप चाहते हैं कि ऐसा न हो तो बैठने के बाद पहले सारे शीशे खोल दें ताकि हीट बाहर निकल जाए और फिर कुछ देर बाद एसी चलाएं.

ठंड में हीटर चलाया तो भी नुकसान

सिर्फ गर्मियों के मौसम में ही ऐसा करना नुकसान नहीं करवाता. ठंड के मौसम में भी कार को नुकसान हो सकता है, अगर आपकी कार बर्फ में बाहर खड़ी है और आप हीटर को ऑन कर देते हैं, तो विंडशील्ड में दरारें पड़ सकती हैं.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply