Satya Report: यह मामला वाराणसी के चेतगंज इलाके में मौजूद ‘कंकाल हॉरर रेस्टोरेंट’ का है। जैसा कि नाम से ही ज़ाहिर है, इस रेस्टोरेंट की थीम भूत-प्रेत और कंकालों पर आधारित है। यहां के कर्मचारी भी भूत और कंकाल की डरावनी ड्रेस पहनकर ग्राहकों को डराते हैं। रेस्टोरेंट ने खुद अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें भूत की ड्रेस पहने एक कर्मचारी एक छोटे बच्चे के पास जाकर उसे डरा रहा है। बच्चा डर के मारे कांप रहा है और रोते हुए कह रहा है, ‘प्लीज पापा नहीं’। .
लेकिन, कर्मचारी उसे डराना बंद नहीं करता। हैरानी की बात यह है कि बच्चे के माता-पिता भी उसे रोकने के लिए कुछ नहीं कहते।




