CricketIndiaTrending

दिल्ली कैपिटल्स की हार ने बिगाड़ा प्लेऑफ का समीकरण, इन 3 टीमों का सफर हुआ खत्म, IPL 2026 के प्लेऑफ में पहुंची ये टीम

आईपीएल 2026 अब अपने अंतिम चरण में पहुंच रहा है. आईपीएल 2026 के अब तक 56 मैच खेले जा चुके हैं और प्लेऑफ का रास्ता अब साफ होता दिखाई दे रहा है. आईपीएल 2026 के अब 56 मैचों के बाद 2 टीमें अधिकारिक रूप से आईपीएल से बाहर हो चुकी हैं, वहीं 1 टीम ने लगभग प्लेऑफ में जगह बना लिया है.

दिल्ली कैपिटल्स की हार ने बिगाड़ा प्लेऑफ का समीकरण, इन 3 टीमों का सफर हुआ खत्म, IPL 2026 के प्लेऑफ में पहुंची ये टीम
दिल्ली कैपिटल्स की हार ने बिगाड़ा प्लेऑफ का समीकरण, इन 3 टीमों का सफर हुआ खत्म, IPL 2026 के प्लेऑफ में पहुंची ये टीम

वहीं 3 टीमें ऐसी हैं, जो IPL 2026 के प्लेऑफ की रेस से लगभग बाहर हो सकती हैं, इन टीमों के 1 मैच हारते ही वो बाहर हो जायेंगी. वहीं 3 स्थानों के लिए अब 4 टीमों के बीच जंग जारी है.

गुजरात टाइटंस की टीम प्लेऑफ में बना सकती है जगह

गुजरात टाइटंस की टीम अब इस सीजन अब तक 12 मैच खेल चुकी है और 4 हार एवं 8 जीत के बाद अब टीम लगभग आईपीएल 2026 के प्लेऑफ में पहुंच चुकी है. शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम को बस 1 मैच और जीतने हैं. वहीं 16 अंको के साथ भी टीम आईपीएल 2026 के लिए क्वालीफाई कर सकती है, लेकिन उसे दूसरी टीमों के परिणाम पर निर्भर रहना होगा.

मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंटस की टीम IPL 2026 से बाहर हो चुकी हैं. वहीं अपना 1 मैच हारते ही दिल्ली कैपिटल्स की टीम भी आईपीएल 2026 से बाहर हो जाएगी. वहीं केकेआर, राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स की टीम अभी भी रेस में शामिल हैं, लेकिन जो भी टीम 2 मैच हारेगी वो आईपीएल 2026 से बाहर हो जाएगी.

कैसा है अब IPL 2026 प्लेऑफ का समीकरण?

अगर आईपीएल 2026 की अंक तालिका की बात करें, तो हैदराबाद पर जीत के बाद गुजरात टाइटंस 16 अंकों के साथ पहले स्थान पर पहुंच गई है. वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 14 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है. हार के बाद सनराइजर्स हैदराबाद दूसरे से तीसरे स्थान पर खिसक गई है.हालांकि प्लेऑफ की रेस अभी भी पूरी तरह खुली हुई है और कोई भी टीम टॉप4 में जगह बना सकती है, लेकिन फिलहाल गुजरात इस दौड़ में सबसे आगे नजर आ रही है.

रैंक टीमें मैच जीत हार टाई कोई परिणाम नहीं अंक
1  गुजरात टाइटन्स 12 8 4 0 0 16
2 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 11 7 4 0 0 14
3  सनराइजर्स हैदराबाद 12 7 5 0 0 14
4 पंजाब किंग्स 11 6 4 0 1 13
5  चेन्नई सुपर किंग्स 11 6 5 0 0 12
6 राजस्थान रॉयल्स 11 6 5 0 0 12
7  दिल्ली कैपिटल्स 12 5 7 0 0 10
8 कोलकाता नाइट राइडर्स 10 4 5 0 1 9
9 मुंबई इंडियंस 11 3 8 0 0 6
10 लखनऊ सुपर जायंट्स 11 3 8 0 0 6

 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply