CrimeIndiaTrending

हैवानियत का खौफनाक चेहरा! मासूम के साथ हुई ऐसी वारदात कि हर कोई सन्न रह गया..

हैवानियत का खौफनाक चेहरा! मासूम के साथ हुई ऐसी वारदात कि हर कोई सन्न रह गया..

 रायगढ़ जिले में एक चौंकाने वाली घटना घटी है. 5 वर्षीय बच्ची की हत्या का भयावह मामला सामने आया है. यह घटना पेन के पटनेश्वर आदिवासी इलाके में घटी है. 

बताया जा रहा है कि रिया सागर वाघमारे नाम की 5 वर्षीय बच्ची का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी गई. पुलिस ने इस मामले में संदिग्धों को हिरासत में ले लिया है. इस मामले में दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है. पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है. 

बच्ची का शव निर्वस्त्र अवस्था में बरामद

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बच्ची सोमवार रात से लापता थी. परिजन और ग्रामीण उसकी तलाश कर रहे थे. मंगलवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे इस घटना की सूचना पेण पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस, डॉग स्क्वॉड और खोजी दल मौके पर पहुंच गए. ग्रामीणों की मदद से पूरे क्षेत्र में सघन तलाशी अभियान चलाया गया.

तलाशी के दौरान बस्ती से लगभग 100 मीटर दूर बच्ची का शव निर्वस्त्र अवस्था में बरामद हुआ. इस घटना से पूरे इलाके में आक्रोश का माहौल है और स्थानीय नागरिकों ने दोषी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है.

संदिग्ध पुलिस हिरासत में

रायगढ़ जिला पुलिस अधीक्षक आंचल दलाल और उप पुलिस अधीक्षक अभिजीत शिवथरे के मार्गदर्शन में उपविभागीय पुलिस अधिकारी जालिंदर नालकुल तथा पुलिस निरीक्षक संदीप भोसले मामले की जांच कर रहे हैं. प्रारंभिक जांच के आधार पर पुलिस ने किरण भिकू वाघमारे को हिरासत में लिया है. और उससे पूछताछ जारी है.

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए पेण उपजिला अस्पताल भेज दिया गया है. पुलिस अधीक्षक आंचल दलाल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद मामले की वास्तविक स्थिति और अपराध की प्रकृति स्पष्ट हो सकेगी.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply