CrimeIndiaMadhya PradeshTrending

पेट दर्द समझकर अस्पताल ले गए परिजन, जांच में गर्भवती निकली 10वीं की छात्रा, दिया बेटे को जन्म..

पेट दर्द समझकर अस्पताल ले गए परिजन, जांच में गर्भवती निकली 10वीं की छात्रा, दिया बेटे को जन्म..

 पेट दर्द की शिकायत के बाद जिला अस्पताल पहुंची 10वीं कक्षा में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा के प्रसव की घटना सामने आई है। अस्पताल में चिकित्सकीय जांच के दौरान डॉक्टरों को उसकी गर्भावस्था की जानकारी मिली। इसके बाद निगरानी में प्रसव कराया गया, जहां छात्रा ने एक बेटे को जन्म दिया। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार छात्रा और नवजात दोनों की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।घटना सोमवार की बताई जा रही है। परिजन छात्रा को अचानक पेट दर्द होने पर इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे। डॉक्टरों ने आवश्यक जांच की तो गर्भावस्था की पुष्टि हुई। इसके बाद चिकित्सकों की निगरानी में प्रसव कराया गया।

परिवार को नहीं थी गर्भावस्था की जानकारी

छात्रा की मां के मुताबिक उन्हें बेटी की गर्भावस्था के बारे में पहले कोई जानकारी नहीं थी। उन्होंने बताया कि बेटी देवास के एक स्कूल में पढ़ती है और सामान्य तौर पर स्कूल आना-जाना करती थी। अचानक तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल लाया गया, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने परिवार को पूरी स्थिति की जानकारी दी। परिजनों ने यह भी बताया कि छात्रा पिछले कुछ दिनों से स्कूल नहीं जा रही थी। हालांकि उस दौरान भी परिवार को ऐसी किसी स्थिति का अंदाजा नहीं हुआ।

अस्पताल ने पुलिस को दी सूचना

मामला सामने आने के बाद अस्पताल प्रबंधन की ओर से पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस जिला अस्पताल पहुंची और छात्रा तथा उसके परिजनों से प्रारंभिक जानकारी जुटाई।कोतवाली पुलिस के अनुसार मामले में FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस छात्रा के बयान और जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई करेगी। चूंकि मामला नाबालिग से जुड़ा है, इसलिए पुलिस पूरे प्रकरण की संवेदनशीलता के साथ जांच कर रही है

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply