IndiaUttar Pradesh

​पिता ने लगाई थी डांट, गुस्से में बेटे ने रात में सोते समय काट दिया बाप का गला; मचा हड़कंप

राष्ट्रीय राजधानी से सटे उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में शनिवार की रात एक दिल दहला देने वाली वारदात हुई. इसमें एक 15 वर्षीय किशोर ने गहरी नींद में सोए अपने बुजुर्ग पिता का गला रेत दिया. वारदात देर रात करीब साढ़े 11 बजे की है. जानकारी होने पर परिजनों ने बुजुर्ग को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने पिता का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं आरोपी बेटे को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है.

​पिता ने लगाई थी डांट, गुस्से में बेटे ने रात में सोते समय काट दिया बाप का गला; मचा हड़कंप

वारदात गाजियाबाद के लोनी थाना क्षेत्र की आशियाना सिटी स्थित बुध बाजार का है. पुलिस के मुताबिक किसी गलती पर शुक्रवार को पिता इरफान अहमद ने बेटे को डांट लगाई थी. बताया जा रहा है कि एकदो थप्पड़ भी मार दिए थे. यही डांट और पिटाई आरोपी बेटे को नागवार लगी और रात में जब उसके पिता गहरी नींद में सो गए तो वह चुपके से गया और सब्जी काटने वाले चाकू से उनका गला रेत दिया. पिता की चीख सुनकर आरोपी की मां उठीं तो देखा कि उनके पति का गला रेतने के बाद आरोपी बेटा हाथ में चाकू लिए वहीं खड़ा है.

मां ने पुलिस में दी तहरीर

आनन फानन में इरफान को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इसके बाद आरोपी की मां ने खुद पुलिस को सूचना दी और वारदात की कहानी बयां करते हुए बेटे के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया है. मां की सूचना पर पुलिस ने आरोपी बेटे को हिरासत में लेते हुए उसकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद किया है. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है. वहीं पुलिस ने शव को भी कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस के मुताबिक प्राथमिक जांच में पता चला है कि आरोपी बेटा पढ़ाई या काम धंधे में हाथ बंटाने के बजाय नकारा घूमता रहता था. इसी बात पर शुक्रवार की दोपहर पिता इनफान ने उसे डांट लगाई और दो थप्पड़ मार दिए थे. आरोपी की मां ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि इस बात से नाराज आरोपी बेटे ने रात में सोते समय अपने पिता का गला रेत दिया. पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने वारदात कबूल किया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply