BollywoodIndiaTrending

पहला विकेंड रहा राम चरण की ‘पेड्डी’ के नाम, बॉक्स ऑफिस पर की रिकॉर्डतोड़ कमाई, 4 दिन में कमाए 150 करोड़ से ज्यादा

जाह्नवी कपूर और राम चरण की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म ‘पेड्डी’ के चौथे दिन का बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन सामने आ चुका है। राम चरण की पैनइंडिया रिलीज ‘पेड्डी’ ने उम्मीद से ज्यादा अच्छी कमाई की है। इस स्पोर्ट्स ड्रामा को अच्छे रिव्यूज मिले। हालांकि, कुछ दर्शकों ने फिल्म में जाह्नवी कपूर के किरदार को दिखाए जाने के तरीके पर अपनी नाराजगी जाहिर की। बुची बाबू सना की डायरेक्ट की हुई इस फिल्म ने अपने पहले विकेंड भी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई की है।

पहला विकेंड रहा राम चरण की 'पेड्डी' के नाम, बॉक्स ऑफिस पर की रिकॉर्डतोड़ कमाई, 4 दिन में कमाए 150 करोड़ से ज्यादा
पहला विकेंड रहा राम चरण की 'पेड्डी' के नाम, बॉक्स ऑफिस पर की रिकॉर्डतोड़ कमाई, 4 दिन में कमाए 150 करोड़ से ज्यादा

‘पेड्डी’ ने पहले रविवार को शानदार कमाई की

इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिलक के अनुसार ‘पेड्डी’ ने रिलीज के चौथे दिन करोड़ों की कमाई की। शनिवार के मुकाबले इसमें बढ़ोतरी हुई है, जब फिल्म ने 31.88 करोड़ कमाए थे। फिल्म की एक दिन की सबसे ज्यादा कमाई अभी भी इसके ओपनिंग डे की ही है, जब इसने 51 करोड़ कमाए थे। ‘पेड्डी’ ने पहले दिन एडवांस बुकिंग से 20 करोड़ कमाए। यह फिल्म गुरुवार को 3000 स्क्रीन्स पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसके साथ ही भारत में फिल्म की कुल ग्रॉस कमाई 187.02 करोड़ और दुनिया भर में 233.02 करोड़ हो गई है।

जाह्नवी कपूर के किरदार पर क्यों हुआ बवाल

फिल्म ‘पेड्डी’ में महिलाओं को दिखाए जाने के तरीके और फीमेल लीड के बहुत ज्यादा सेक्सुअल सीन को लेकर इसकी कड़ी आलोचना हो रही है। इस विवाद के बीच तेलुगु और तमिल फिल्मों में काम करने वाली एक्ट्रेस डिंपल हयाती ने जाह्नवी के सपोर्ट में एक बयान भी दिया है। इस विवाद के आग पकड़ते ही डायरेक्टर बुची बाबू सना ने एक बयान जारी किया। उन्होंने लिखा:

‘एक फिल्ममेकर के तौर पर मेरा मानना ​​है कि सिनेमा को दर्शकों का मनोरंजन करना चाहिए, उन्हें प्रेरित करना चाहिए और उनसे जुड़ना चाहिए। इससे कभी भी किसी को अपमानित महसूस नहीं होना चाहिए। अगर फिल्म के किसी हिस्से को उस तरह से देखा गया है तो हम उन भावनाओं का सम्मान करते हैं, आपकी चिंता को समझते हैं और माफी मांगते हैं।’

ये भी पढे़ं

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply