India

मील प्रेप का बढ़ता ट्रेंड, जानें कैसे बचाता है समय और पैसे

आजकल तेजी से बदलती लाइफस्टाइल के बीच मील प्रेप का चलन तेजी से बढ़ रहा है. मील प्रेप का मतलब है पहले से भोजन की प्लानिंग बनाना और उसे पहले ही तैयार करके रखना, ताकि जरूरत पड़ने पर आसानी से खाया जा सके. कई लोग पूरे हफ्ते के लिए खाना बनाकर या उसकी तैयारी करके फ्रिज में रख देते हैं. इससे रोजाना खाना बनाने की परेशानी कम हो सकती है और खानपान को सही तरीके से रखना भी आसान हो जाता है. यही वजह है कि आजकल सोशल मीडिया पर भी मील प्रेप से जुड़े वीडियो और टिप्स काफी लोकप्रिय हो रहे हैं.

मील प्रेप का बढ़ता ट्रेंड, जानें कैसे बचाता है समय और पैसे

मील प्रेप खासकर नौकरी करने वाले लोगों, कॉलेज के छात्रों, पर ध्यान देने वालों, छोटे बच्चों वाले परिवारों और व्यस्त दिनचर्या वाले लोगों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है. इसके जरिए लोग अपने भोजन की पहले से योजना बना सकते हैं और जरूरत के अनुसार संतुलित भोजन तैयार रख सकते हैं. हालांकि मील प्रेप करते समय भोजन को सही तरीके से स्टोर करना और स्वच्छता का ध्यान रखना भी उतना ही जरूरी है. आइए जानते हैं कि मील प्रेप समय और पैसे कैसे बचाता है, इसके लिए कौन से फूड्स सबसे अच्छे होते हैं और इसे करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए.

मील प्रेप कैसे बचाता है समय और पैसे?

मील प्रेप की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें एक बार में कई दिनों के भोजन की तैयारी कर ली जाती है. इससे रोजाना यह सोचने में समय नहीं लगता कि क्या बनाना है और बारबार खाना पकाने की जरूरत भी कम हो जाती है. एक साथ सब्जियां काटना, दाल या चावल पकाना और भोजन को अलगअलग डिब्बों में रख देना रोजमर्रा के काम को आसान बना सकता है.

इसके अलावा, पहले से योजना बनाकर खरीदारी करने से जरूरत के अनुसार ही सामान खरीदा जाता है, जिससे अनावश्यक खर्च कम हो सकता है. बचा हुआ भोजन भी सही तरीके से इस्तेमाल किया जा सकता है, जिससे खाने की बर्बादी घटती है. बाहर से बारबार खाना मंगाने या अचानक महंगी चीजें खरीदने की जरूरत भी कम पड़ सकती है. इस तरह मील प्रेप न केवल दिनचर्या को ऑर्गेनाइज बनाने में मदद करता है, बल्कि समय और पैसों दोनों की बेहतर बचत करने का एक आसान तरीका भी बन सकता है.

मील प्रेप के लिए कौन से फूड्स सबसे अच्छे रहते हैं?

मील प्रेप के लिए ऐसी खाने की चीजें चुननी चाहिए, जो कुछ दिनों तक सुरक्षित रह सकें और दोबारा गर्म करने पर भी उनका स्वाद और गुणवत्ता बनी रहे. इसमें दाल, राजमा, छोले, चावल, ब्राउन राइस, ओट्स, उबले अंडे, ग्रिल्ड चिकन, पनीर, टोफू, उबली हुई सब्जियां और कटी हुई सलाद सामग्री शामिल की जा सकती है.

फलों को भी धोकर और काटकर अलग डिब्बों में रखा जा सकता है, लेकिन कुछ फल काटने के बाद जल्दी खराब हो जाते हैं, इसलिए उन्हें जरूरत के अनुसार ही तैयार करें. भोजन को हमेशा साफ और एयरटाइट डिब्बों में रखें.

मील प्रेप करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?

मील प्रेप करते समय सबसे पहले साफसफाई का ध्यान रखें और भोजन पूरी तरह पकने के बाद ही उसे ठंडा करके एयरटाइट डिब्बों में रखें. तैयार भोजन को जल्द से जल्द फ्रिज में रख दें. सामान्य तौर पर ज्यादातर पका हुआ भोजन 3 से 4 दिन तक फ्रिज में सुरक्षित रखा जा सकता है.

अगर इससे अधिक समय तक रखना हो, तो उसे फ्रीजर में स्टोर करना बेहतर होता है. भोजन दोबारा गर्म करते समय उसे अच्छी तरह गर्म करें और बारबार एक ही भोजन को गर्म करके खाने से बचें. अगर खाने से बदबू आए, रंग बदल जाए या खराब होने के संकेत दिखें, तो उसका सेवन न करें.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply