BiharCrimeIndiaTrending

पति अपनी ही भाभी से बनाता था संबंध, कई बार मिले आपत्तिजनक हालत में; पत्नी ने देखा तो रात में ही कर दिया कांड

पति अपनी ही भाभी से बनाता था संबंध, कई बार मिले आपत्तिजनक हालत में; पत्नी ने देखा तो रात में ही कर दिया कांड

 बिहार के नालंदा जिले के हरनौत में महिला की संदिग्ध हालात में हुई मौत मामले में नया ट्विस्ट आ गया है. मायके वालों ने ससुराल वालों पर बेटी को जहर देकर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है. ससुराल वालों का कहना है कि कुछ महीने पहले ही दोनों की शादी हुई थी. यह भी आरोप लगाया है कि पति का उसकी भाभी से अफेयर था. पत्नी इसका विरोध कर रही थी. इसके चलते बेटी की हत्या कर दी गई. 

पूरा मामला बिहार के नालंदा जिले में हरनौत थाना क्षेत्र के चेरन गांव का है. स्थानीय पुलिस को मिली शिकायत में जानकारी दी गई कि नवविवाहिता रिंकी कुमारी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई. पुलिस को दी गई शिकायत जान गंवाने वाली नवविवाहिता के परिजन ने आरोप लगाया गया है कि पति के कथित अवैध संबंध भाभी के साथ थे. रिंकी कुमारी लगातार पति का भाभी के साथ रिश्तों का विरोध कर रही थी. 

नाजायज रिश्तों का विरोध करने पर दिया जहर

परिजन का कहना है कि विरोध करने पर ससुराल वालों ने रिंकी कुमारी को जबरन जहर खिला दिया. इसके बाद इलाज के दौरान पटना के अस्पताल में उसकी मौत हो गई. उधर, पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है. साथ ही इसकी भी जांच कर रही है कि क्या वास्तव में पति का अपनी भाभी से अफेयर चल रहा था, जिसके विरोध में उसकी हत्या कर दी गई. 

बहनोई ने बताया कि गुरुवार (04 जून, 2026) की रात को उन्हें सूचना मिली कि रिंकी कुमारी  ने जहर खा लिया है. सूचना परिजन ससुराल पहुंचे तो रिंकी की सांसें चल रही थीं, इसके बाद उसे इलाज के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल ले जाया गया. डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया. वहीं, पटना में इलाज के दौरान रिंकी कुमारी की मौत हो गई.

साजिश के तहत मारा गया बेटी को

उधर, मायके वालों का कहना है कि रिंकी के पति सोनेलाल कुमार का अपनी भाभी के साथ अवैध संबंध था. इसकी जानकारी होने के बाद रिंकी कुमारी  लगातार इसका विरोध कर रही थी. आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर ससुराल पक्ष के लोगों ने साजिश के तहत उसे जबरन जहर खिलाकर मौत के घाट उतार दिया.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply