CrimeIndiaRajasthanTrending

रात के अंधेरे में शादीशुदा महिला से मिलने पहुंचा प्रेमी, कमरे से आने लगीं संदिग्ध आवाजें; दरवाजा खुलते ही मच गया हड़कंप..

रात के अंधेरे में शादीशुदा महिला से मिलने पहुंचा प्रेमी, कमरे से आने लगीं संदिग्ध आवाजें; दरवाजा खुलते ही मच गया हड़कंप..

Image Ai 

राजस्थान के बाड़मेर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां बाड़मेर जिले के ग्रामीण थाना क्षेत्र के दरुड़ा गांव में देर रात संदिग्ध हालात में एक युवक की मौत हो गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया. शुरुआती जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान सांवलोर निवासी मुकनाराम भील के बेटे मांगीलाल के तौर पर हुई है.

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. पुलिस सूत्रों और शुरुआती पूछताछ से पता चला है कि मृतक का कथित तौर पर दरुड़ा गांव की एक शादीशुदा महिला के साथ प्रेम संबंध था.

क्या है पूरा मामला?

जानकारी सामने आ रही है कि मांगीलाल देर रात कुछ साथियों के साथ महिला के घर पहुंचा था. इस दौरान महिला के ससुराल वालों ने उन्हें देख लिया और मौके पर ही पकड़ लिया. इसके बाद विवाद बढ़ने की आशंका जताई जा रही है. आरोप है कि पकड़े जाने के बाद युवक की काफी बेरहमी से पिटाई की गई, जिसकी वजह से उसकी मौके पर ही मौत हो गई. हालांकि, तनावपूर्ण स्थिति के बीच महिला वहां से निकलने में कामयाब रही. हालांकि, पुलिस इस घटना की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है और किसी निष्कर्ष में नहीं पहुंची है.

पुलिस ने 2 संदिग्धों को किया गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलने के बाद ग्रामीण थाना अधिकारी विक्रम सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे. इसके बाद एफएसएल और मोबाइल यूनिट की टीमों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और अहम सबूत जुटाए. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में भेज दिया है. मारपीट के आरोपों पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ शुरू कर दी है.

पुलिस ने क्या कहा?

इस पूरे मामले पर अधिकारियों का बयान सामने आया है. जिसमें उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि परिवार की शिकायत और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई तय की जाएगी. घटना की सच्चाई का पता लगाने के लिए फिलहाल हर संभव पहलू से मामले की जांच की जा रही है. 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply