CrimeIndiaTrending

शख्स ने कई महिलाओं को प्रेम जाल में फंसाया, शादी कर संबंध बनाए, फिर… अब पत्नी ने ही SP से की शिकायत..

शख्स ने कई महिलाओं को प्रेम जाल में फंसाया, शादी कर संबंध बनाए, फिर… अब पत्नी ने ही SP से की शिकायत..

आंध्र प्रदेश के काकीनाडा की रहने वाली एक युवती ने अपने पति पर ही सनसनीखेज आरोप लगाए हैं. रम्या श्री नाम की युवती का आरोप है कि उसके पति गौस मोहीउद्दीन ने प्रेम का झांसा देकर कई महिलाओं को अपने जाल में फंसाया और उनसे शादी कर बाद में धोखा दिया. युवती ने अपने पति के खिलाफ पुलिस अधीक्षक (SP) से शिकायत की है.

रम्या श्री के मुताबिक उसने गौस मोहीउद्दीन से प्रेम विवाह किया था. आरोप है कि शादी के बाद मोहीउद्दीन कई अन्य महिलाओं के संपर्क में आया और प्रेम संबंध स्थापित किए. युवती का दावा है कि उसने मुस्लिम रीति-रिवाज के अनुसार कुछ महिलाओं से शादी भी की और बाद में उन्हें कथित तौर पर धोखा दे दिया.

कम से कम छह महिलाओं को अपने जाल में फंसाया

युवती ने पुलिस को बताया कि मोहीउद्दीन ने कथित तौर पर कम से कम छह अन्य महिलाओं को अपने जाल में फंसाया था. यही नहीं वह एक ही समय में कई महिलाओं के साथ रह रहा था. उसने यह भी आरोप लगाया कि एक महिला को दूसरी महिला की जानकारी के बिना रिश्ते में फंसाया गया. गौस मोहीउद्दीन जगन्नाधपुरम में मटन की दुकान चलाता है.

बुर्का हटाकर लगाई गई बिंदी

इस बीच, एक अलग घटनाक्रम में BJP नेताओं की मौजूदगी में महिला के माता-पिता के सामने उसे हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार अपनाने की रस्म किए जाने की तस्वीर सामने आई है. इस दौरान उसका बुर्का हटाकर बिंदी लगाई गई.

पुलिस ने जगन्नाधपुरम की एक युवती की भी शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया है. युवती ने मोहीउद्दीन पर कथित तौर पर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है. फिलहाल गौस मोहीउद्दीन पुलिस हिरासत में है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply