HealthRajasthanTrending

महिला को बंधक बनाकर लाखों के जेवर-नकदी ले उड़े बदमाश, जैसलमेर में पहली बार ऐसी लूट

 जैसलमेर के भाटिया पाड़ा क्षेत्र में रविवार को दिनदहाड़े हुई लूट की घटना ने पूरे शहर को हिला दिया. गांधी चौक इलाके के व्यापारी नवल भाटिया के घर में तीन अज्ञात बदमाश घुस गए और उनकी पत्नी को बंधक बना लिया. बदमाशों ने महिला को बांधकर, मुंह पर टेप लगाकर और गले पर चाकू रखकर डराया, जिसके बाद घर से लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवर और नकदी लूटकर फरार हो गए. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. एसपी अभिषेक शिवहरे, डीएसपी रूप सिंह इन्दा और कोतवाल सुरजा राम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया. पुलिस CCTV फुटेज खंगाल रही है, जिसमें तीन संदिग्ध नजर आए हैं.
महिला को बंधक बनाकर लाखों के जेवर-नकदी ले उड़े बदमाश, जैसलमेर में पहली बार ऐसी लूट

CCTV में कैद हुए लुटेरे! महिला को बंधक बनाकर लाखों के जेवर-नकदी ले उड़े बदमाश

जैसलमेर: जैसलमेर शहर के भाटिया पाड़ा क्षेत्र में रविवार को दिनदहाड़े हुई लूट की घटना ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया. इस घटना के बाद लोगों में डर का माहौल बन गया है. आमतौर पर शांत माने जाने वाले इस क्षेत्र में इस तरह की वारदात पहली बार सामने आई है, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं.
मिली जानकारी के अनुसार, गांधी चौक क्षेत्र में व्यवसाय करने वाले नवल भाटिया के घर को तीन अज्ञात बदमाशों ने निशाना बनाया. घटना उस समय हुई जब घर में सिर्फ उनकी पत्नी मौजूद थीं. बदमाश पूरी प्लानिंग के साथ घर में घुसे और सीधे महिला को अपना निशाना बना लिया.
महिला को बंधक बनाकर दी धमकी
बदमाशों ने महिला को बेरहमी से बंधक बना लिया. उसके हाथ-पैर बांध दिए, मुंह पर टेप लगा दी गई और गले पर चाकू रखकर उसे डराया-धमकाया गया. इस दौरान महिला पूरी तरह असहाय हो गई. इसके बाद आरोपियों ने बिना किसी विरोध के घर में लूटपाट को अंजाम दिया. यह पूरी घटना बेहद खौफनाक है

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply