CrimeIndia

दो बच्चों की मां हो गई नाबालिग भतीजे से प्रेग्नेंट, बोली- अब इसी के साथ रहूंगी… समझाने पर भी नहीं मानी तो पहुंची जेल

Aligarh Chachi Bhatija Case: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले से एक ऐसा सनसनीखेज और अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जिसने रिश्तों की मर्यादा को तारतार कर दिया है. इगलास कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में दो बच्चों की मां पर अपने ही पड़ोस में रहने वाले रिश्ते के एक 17 वर्षीय नाबालिग भतीजे का ढाई साल तक शारीरिक शोषण करने का आरोप लगा है. हद तो तब हो गई जब महिला ने पंचायत के सामने खुद को ढाई महीने की गर्भवती बताते हुए कहा कि यह बच्चा उसी नाबालिग का है और वह अब उसी के साथ रहेगी. किशोर की मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है.

दो बच्चों की मां हो गई नाबालिग भतीजे से प्रेग्नेंट, बोली- अब इसी के साथ रहूंगी… समझाने पर भी नहीं मानी तो पहुंची जेल

पीड़ित किशोर ने अपने परिजनों को बताया कि रिश्ते की यह चाची पिछले ढाई साल से उसे डराधमकाकर उसके साथ जबरन अवैध संबंध बना रही थी. महिला उसे लगातार धमकी देती थी कि अगर उसने उसकी बात नहीं मानी, तो वह उस पर रेप का झूठा केस दर्ज कराकर उसे जेल भिजवा देगी. लोकलाज और जेल जाने के डर से नाबालिग चुपचाप यह सब सहता रहा. लेकिन पानी तब सिर से ऊपर गुजर गया, जब महिला ने उस पर हमेशा के लिए साथ रखने और शादी करने का दबाव बनाना शुरू कर दिया. घबराए किशोर ने हिम्मत जुटाकर अपनी मां को पूरी आपबीती सुनाई, जिसे सुनकर पूरे परिवार के होश उड़ गए.

पति अपनाने को तैयार था, लेकिन पत्नी भतीजे की जिद पर अड़ी रही

मामले की गंभीरता और पारिवारिक प्रतिष्ठा को देखते हुए इगलास थाने के इंस्पेक्टर डीके सिसौदिया की मौजूदगी में ग्रामीणों ने गांव में एक पंचायत बुलाई. पंचायत में महिला का पति और अन्य ससुराल वाले उसे समझाने की कोशिश कर रहे थे. पति इस बात के बाद भी उसे अपने साथ रखने के लिए राजी हो गया था, लेकिन दो बच्चों की मां किसी की बात सुनने को तैयार नहीं थी. वह सबके सामने जिद पर अड़ गई कि वह सिर्फ और सिर्फ उस नाबालिग किशोर के साथ ही रहेगी.

पंचायत में कबूला ‘मैं भतीजे के बच्चे की मां बनने वाली हूं’

थाना प्रभारी के मुताबिक, पंचायत के दौरान महिला ने सरेआम यह बात स्वीकार की कि किशोर के साथ बने शारीरिक संबंधों की वजह से वह ढाई महीने की गर्भवती है. वह अपने पति को छोड़ने और नाबालिग के साथ घर बसाने की जिद पर अड़ी रही. जब पंचायत के समझाने का कोई असर नहीं हुआ और मामला पूरी तरह बेकाबू हो गया, तो पुलिस ने किशोर की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी.

पॉक्सो एक्ट के तहत महिला भेजी गई जेल

पुलिस ने पीड़ित नाबालिग लड़के को मेडिकल परीक्षण और डॉक्टरी जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा है. वहीं, आरोपी महिला को पुलिस ने हिरासत में लेकर उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट और अन्य संबंधित गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कानून के मुताबिक इस मामले में आगे की सख्त विधिक कार्रवाई की जा रही है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply