देश की दिग्गज आईटी कंपनी इंफोसिस ने अपने तिमाही नतीजे जारी कर दिए है. इंफोसिस के तिमाही नतीजों के मुताबिक कंपनी शुद्ध मुनाफा 12% बढ़कर 7,769 करोड़ रुपये रहा. वहीं कंपनी ने नए CEOडिज़िग्नेट का ऐलान किया है, तिमाही नतीजों में कंपनी ने वित्तवर्ष 2027 के लिए राजस्व वृद्धि अनुमान घटाकर निवेशकों को सतर्क रहने का संकेत भी दिया है.

इसके अलावा कंपनी ने यह भी साफ किया है कि बीते तिमाही में कंपनी से करीब 500 से ज्यादा कर्मचारियों ने या तो नौकरी छोड़ी है या उन्हें विदा कर दिया गया है. रिटेंनशन रेट की बात करें तो इस दौरान इन्फोसिस के कर्मचारियों की संख्या चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में तिमाही आधार पर 532 घटकर 3,28,062 रह गई.
4000 फ्रेशर्स की नियुक्ति
तिमाही नतीजों के मुताबिक कंपनी ने इस दौरान 4,000 से अधिक नए स्नातकों की नियुक्ति की है. बेंगलुरु स्थित कंपनी ने कहा कि वह चालू वित्त वर्ष में कुल 20,000 कॉलेज स्नातकों की भर्ती करने की योजना पर काम कर रही है. यह संख्या पिछले वित्त वर्ष 202526 के बराबर है.
क्या है आगे की योजना
इन्फोसिस के मुख्य कार्यपालक अधिकारी सलिल पारेख ने कहा, ‘चालू वित्त वर्ष में हमारी योजना 20,000 कॉलेज स्नातकों को नियुक्त करने की है. पहली तिमाही में ही हम 4,000 से अधिक नियुक्तियां कर चुके हैं, इसके साथ ही हमें उत्पादकता में सुधार का लाभ भी मिलता रहेगा. कंपनी के कर्मचारियों की संख्या 30 जून, 2026 तक घटकर 3,28,062 हो गई, जो मार्च, 2026 के अंत में 3,28,594 थी. इस तरह तिमाही आधार पर कर्मचारियों की संख्या में 532 की कमी आई. हालांकि, सालाना आधार पर कंपनी ने 4,274 कर्मचारी जोड़े हैं. वित्त 202526 की अप्रैलजून तिमाही में इन्फोसिस के कर्मचारियों की संख्या 3,23,788 थी.
निवेशकों के लिए क्या होगा खास
अब निवेशकों की नजर इस बात पर रहेगी कि आने वाली तिमाहियों में वैश्विक मांग में कितना सुधार होता है और इंफोसिस अपने संशोधित ग्रोथ अनुमान के भीतर प्रदर्शन कर पाती है या नहीं. साथ ही, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस , क्लाउड और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन जैसे क्षेत्रों में मिलने वाले नए ऑर्डर भी कंपनी की भविष्य की विकास दर तय करने में अहम भूमिका निभाएंगे.



