IndiaTrending

जिसे ‘भाई’ कहा, उसी ने… नाबालिग के साथ सहेली के भाई ने की दरिंदगी, सुन पुलिस के भी होश उड़े!

ग्वालियर: ग्वालियर में दिलदहला देने वाली घटना हुई. एक नाबालिग छात्रा के साथ उसकी ही सहेली के भाई ने दरिंदगी की है. पीड़िता ग्वालियर के माधौगंज थाना क्षेत्र में अपनी वृद्ध दादी के साथ रहती है. उसके मातापिता रोजगार के सिलसिले में जयपुर में रहते हैं. आरोपी लोकेन्द्र विश्वकर्मा पीड़िता की सहेली का भाई है. इसी वजह से पीड़िता उसे ‘भाई’ मानती थी और ‘भाई’ कहकर ही बुलाती थी.

जिसे ‘भाई’ कहा, उसी ने… नाबालिग के साथ सहेली के भाई ने की दरिंदगी, सुन पुलिस के भी होश उड़े!

जानपहचान होने के कारण लोकेन्द्र का पीड़िता के घर आनाजाना था. पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, लोकेन्द्र को पता था कि छात्रा घर में सिर्फ अपनी बुजुर्ग दादी के साथ रहती है. इसी बात का फायदा उठाकर उसने छात्रा को परेशान करना शुरू कर दिया. जब नाबालिग ने इसका विरोध किया तो आरोपी उसे और उसकी दादी को जान से मारने या नुकसान पहुंचाने की धमकी देने लगा.

2 जून को पहली बार किया गलत काम
वारदात की शुरुआत 2 जून को हुई. आरोपी जबरन घर में घुस आया. उसने छात्रा को डरायाधमकाया और उसके साथ गलत हरकत की. इस घटना के बाद भी आरोपी रुका नहीं और वह लगातार पीड़िता को धमकियां देता रहा.

28 जून की रात अपहरण, बंधक बनाकर दुष्कर्म!
बीती 28 जून की रात करीब 1 बजे आरोपी ने दोबारा छात्रा को फोन किया. उसने छात्रा को घर के बाहर बुलाया. जब नाबालिग ने मना किया तो आरोपी ने घर में घुसने की धमकी दी. डर के कारण छात्रा घर से बाहर आई. इसके बाद आरोपी उसे बाइक पर बैठाकर काल्पी ब्रिज कॉलोनी ले गया. वहां एक किराए के कमरे में छात्रा को बंधक बनाया गया. दोबारा उसके साथ गलत काम किया गया.

पुलिस ने दर्ज किया मामला
लगातार हो रहे शोषण और धमकियों से तंग आकर पीड़िता ने हिम्मत जुटाई. उसने माधौगंज थाने पहुंचकर पूरी आपबीती सुनाई. पुलिस ने आरोपी लोकेन्द्र विश्वकर्मा के खिलाफ अपहरण और दुष्कर्म की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है.

आरोपी फरार, पीछे लगी टीम
ग्वालियर एएसपी जयराज कुबेर ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल परीक्षण और बयान दर्ज कर लिए गए हैं. फिलहाल आरोपी फरार है. पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एक विशेष टीम गठित की है. पुलिस का दावा है कि आरोपी को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply