इटली के नेपल्स में दिनदहाड़े लुटेरों ने बैंक लूट की घटना को अंजाम दिया है, जिसमें खास बात यह रही है कि वे सुरंग बनाकर सीवर के रास्ते भागे. इस दौरान हथियारबंद लुटेरों ने करीब 25 लोगों को दो घंटे तक बंधक बना रखा.

इटली के नेपल्स में दिनदहाड़े लुटेरों ने बैंक लूट की घटना को अंजाम दिया है, जिसमें खास बात यह रही है कि वे सुरंग बनाकर सीवर के रास्ते भागे. इस दौरान हथियारबंद लुटेरों ने करीब 25 लोगों को दो घंटे तक बंधक बना रखा. पुलिस बाहर खड़ी रही और लुटेरे वारदात को अंजाम देकर भाग निकलें. लोगों को विंडो तोड़कर बाहर निकाला गया. घटना क्रेडिट एग्रीकोल बैंक में हुई.
Satya Report:
बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसाार यह घटना स्थानीय समय के अनुसार दोपहर करीब 12 बजे करीब कई हथियारबंद लुटेरे बैंक में घुस गए और वहां मौजूद कर्मचारियों व ग्राहकों को बंधक बना लिया. सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत बैंक को चारों ओर से घेर लिया और लुटेरों से बातचीत शुरू कर दी. करीब दो घंटे तक बातचीत चलती रही.
लुटेरों ने ने सभी बंधकों को एक कमरे में बंद कर दिया था, लेकिन उन्होंने किसी के साथ हिंसा नहीं की. राहत की बात यह रही कि इस पूरी घटना में कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ. जब पुलिस ने बैंक के अंदर कार्रवाई शुरू की, तब तक लुटेरे फरार हो चुके थे. रिपोर्ट के अनुसार लुटेरे एक सुरंग के जरिए भाग निकले, जो संभवत शहर के सीवर सिस्टम से जुड़ी हुई थी. बाद में सुरक्षाबल और दमकलकर्मियों को पास के कई मैनहोल और आसपास के एरिया की जांच. पर कोई सुराग नहीं मिल पाया.



