Trending

कुरकुरे पकोड़े बनाने का सीक्रेट! प्याज-हरी मिर्च में बेसन डालकर इस तरह बनाएं पकोड़े

Satya Report: बेसन के कुरकुरे पकोड़े चाय के साथ मिल जाएं तो दिन बन जाता है। सुबह हो या शाम इसे कभी भी खाया जा सकता है। बेसन के पकोड़े के ऊपर से कुरकुरा और अंदर से स्वादिष्ट बनाने के लिए आपको कुछ बातों का ख्याल रखना चाहिए। कुछ लोगों की शिकायत होती है कि उनके प्याज के पकोड़े सॉफ्ट हो जाते हैं या फिर बाजार जैसा टेस्ट नहीं आता है। घर पर क्रिस्पी पकोड़ा बनाने के लिए आपको प्याज, बेसन, हरी मिर्च जैसी बेसिक चीजों की जरूरत होती है। बिना सोडा डाले भी आप कुरकुरे पकोड़े मिनटों में तैयार कर सकते हैं। चाय के साथ यह परफेक्ट स्नैक्स है। आइए जानें इसकी रेसिपी।

कुरकुरे पकोड़े बनाने का सीक्रेट! प्याज-हरी मिर्च में बेसन डालकर इस तरह बनाएं पकोड़े
कुरकुरे पकोड़े बनाने का सीक्रेट! प्याज-हरी मिर्च में बेसन डालकर इस तरह बनाएं पकोड़े

बनाने के लिए जरूरी चीजें

2 बड़े प्याज
3–4 हरी मिर्च
1 कप बेसन
2 चम्मच चावल का आटा
½ चम्मच लाल मिर्च पाउडर
½ चम्मच हल्दी पाउडर
1 चम्मच अजवायन
1 चम्मच धनिया पाउडर
स्वादानुसार नमक
थोड़ा सा हरा धनिया
पानी
तलने के लिए तेल

बनाने की विधि

सबसे पहले करें ये तैयारी

कुरकुरे पकोड़े बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में प्याज और हरी मिर्च को काटकर रख लें। फिर इसमें थोड़ा नमक डालकर 5 मिनट के लिए छोड़ दें। ऐसा करने से प्याज से थोड़ा बहुत जो भी पानी होता है वो निकल जाता है।

बैटर बनाएं

इसके बाद आपको उसी बर्तन में बेसन, चावल का आटा, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, अजवायन, धनिया पाउडर और हरा धनिया डालना है। फिर जरूरत के अनुसार थोड़ाथोड़ा पानी डालकर गाढ़ा बैटर तैयार करें। पानी डालते समय सावधानी बरतें। ध्यान रखें बैटर ज्यादा पतला न हो। ऐसा होने से पकोड़े कुरकुरे नहीं बनते हैं।

तेल गरम करें

अब आपको कड़ाही में तेल डालकर मीडियम आंच पर गरम करना है।

पकोड़े तलें

तेल सही से गरम हुआ है या नहीं जांचने के लिए बैटर का छोटा सा टुकड़ा तेल में डालकर देखें।
पकोड़ों को मध्यम आंच पर गोल्डन ब्राउन और कुरकुरा होने तक तलें।

सर्व करें

अब आपको तैयार पकोड़ों को टिशू पेपर पर निकाल लेना है। ऐसा करने से पकोड़े का अतिरिक्त तेल निकल जाएगा।
इन्हें गरमागरम हरी चटनी या इमली की चटनी के साथ सर्व करें।

इन बातों का रखें ध्यान

अगर आप ज्यादा कुरकुरे पकोड़े बनाना चाहती हैं तो चावल का आटा जरूर डालें।
बैटर में पानी कम रखें, प्याज से निकला पानी ही काफी होता है।
हमेशा मीडियम आंच पर ही तलें, ताकि पकोड़े अंदर से भी अच्छे से पक जाएं।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply