India

​हाथ-पैरों की त्वचा हो गई है ज्यादा डार्क, जिद्दी टैनिंग हटाएंगी ये 5 घरेलू चीजें

हाथपैरों की त्वचा अगर डल हो तो इससे हमारी पूरी पर्सनैलिटी पर असर पड़ता है. चेहरे की टैनिंग को हटाने के लिए लोग कई तरह के तरीके अपनाते हैं, लेकिन हाथपैरों को साफ करने के लिए कम ही लोग महंगे प्रोडक्ट खरीदते हैं. ऐसे में घरेलू नुस्खे ज्यादा किफायती होने के साथ ही असरदार भी रहते हैं. अगर आपके हाथपैर की त्वचा भी टैनिंग की वजह से डार्क हो गई है तो यहां दी गई कुछ रेमेडीज आपके काम आ सकती हैं.

त्वचा की देखभाल में नेचुरल चीजों का इस्तेमाल करना दो तरहों से फायदेमंद माना जाता है. एक इसमें पैसें कम लगते हैं और दूसरा है कि इससे त्वचा को नुकसान नहीं पहुंचता है. घर में ही मिलने वाली कुछ ऐसी चीजें हैं जो टैनिंग को रिमूव करके आपके हाथपैरों की स्किन को चमकाने में हेल्पफुल हैं.

ये उबटन बनाकर लगाएं

टैनिंग हटाने के लिए पुराने जमाने से चले आ रहे पारंपरिक उबटन को बनाएं. इसके लिए बेसन, हल्दी, दही और नींबू मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बनाएं. इसका लेप हाथपैरों की त्वचा पर लगाकर 15 मिनट के लिए छोड़ दें. हाथों में कच्चा दूध लगाकर मसाज करें और त्वचा को साफ कर लें.

नेचुरल स्क्रब तैयार करें

टैनिंग के साथ ही डेड स्किन रिमूव करने के लिए नींबू का रस, भुनी हल्दी, कॉफी पाउडर, शहद और थोड़ी सी चीनी मिलाएं, इसे आपने हाथपैरों की त्वचा पर लगाकर अच्छे से कुछ मिनट मसाज करें और फिर क्लीन कर लें. ये काफी कारगर नुस्खा माना जाता है.

टमाटर की ये रेमेडी भी कारगर

टैनिंग हटाने के लिए टमाटर को बीच से काटें और कुछ देर फ्रिज में रख दें. इसपर कॉफी पाउडर, शहद और थोड़ा सा नींबू का रस डालें. इससे अपनी त्वचा पर सर्कुलर मोशन में साज करें. चाहें तो थोड़ा सा दही भी ले सकते हैं. इससे आपकी स्किन मुलायम भी बनेगी और साफ भी होगी.

कच्चा दूध और हल्दी

आप एक कटोरी में कच्चा दूध लेकर इसमें थोड़ी सी हल्दी मिलाएं और रूई की मदद से इसे टैनिंग वाले हिस्सों पर लगाएं. इसके बाद इसे अच्छे से सूखने दें और पानी से साफ कर लें. चाहें तो हाथों में गुलाबजल लेकर मसाज करने के बाद क्लीन करें. ये स्किन की रंगत को निखारने में भी मदद करता है.

ये बातें ध्यान में रखना जरूरी

अपने हाथपैरों की त्वचा को हमेशा मॉइस्चराइज रखें. खासकर किसी भी तरह की रेमेडी के बाद और साबुन का यूज करने के बाद जरूर मॉइस्चराइजर लगाएं . इसी के साथ चेहरे की तरह ही हाथपैरों की त्वचा पर भी सनस्क्रीन लगाना न भूलें.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply