
Bihar Crime: बिहार के बेगूसराय में डायन बताकर महिला पर हमला कर दिया गया. अपनी मां को बचाकर बेटा ला रहा था. तभी रास्ते में चचेरे भाइयों ने हमला कर दिया.
Bihar Begusarai Crime: बिहार के बेगूसराय से एक हैरान देने वाला मामला सामने आया है. जहां डायन के शक में चाचा ने खुद से भतीजे की हत्या कर दी है. इस पूरे मामले पर मृतक चंदन की मां मीना देवी का बयान सामने आया है. जिसमें उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि मेरे पति के छोटे भाई, उनकी पत्नी और उनके परिवार ने हम पर जादू-टोना करने का आरोप लगाया था.
उनका कहना था कि हमने तंत्र-मंत्र से उनके पोते-पोतियों को बीमार कर दिया है. उन्होंने बच्चों को ठीक करने की मांग की और धमकी दी कि अगर हम ऐसा नहीं कर पाए तो वे मुझे और मेरे बेटे को मार डालेंगे.
क्या है पूरा मामला?
बताया जा रहा है कि यह घटना 19 जून को बखरी थाना क्षेत्र के सोनमा गांव में घटित हुई थी. मृतक की पत्नी लक्ष्मी कुमारी ने बताया कि उनके पति के चाचा उनकी सास मीना देवी के साथ मारपीट कर रहे थे. जिसकी जानकारी मिलने के बाद उनके पति चंदन अपनी मां को बचाने के लिए खेतों की तरफ दौड़े और हमलावर से अपनी मां को छुड़ाने में कामयाब रहे. उन्होंने अपने चाचा से विनती की कि आज जो कहेंगे वो मैं करूंगा. लेकिन प्लीज उन्हें मत मारिए. लेकिन चाचा ने जवाब दिया कि आज में तुम्हें मार डालूंगा.
मां को बचाकर घर आ रहा था
जैसे ही चंदन अपनी मां को लेकर घर की तरफ बढ़ा रास्ते में उनके चचेरे भाइयों राजीव और अभिषेक ने उन्हें चाकी मारकर घायल कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई. इसको लेकर ग्रामीणों का बयान सामने आया है. जिसमें उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि चंदन अपने चाचा और चचेरे भाइयों की धमकियों से डरे हुए थे, इसलिए वे हमेशा अपनी मोटरसाइकिल पर एक लाठी और चाकू रखते थे. जब शुक्रवार को खेतों में झगड़ा हुआ तो चंदन ने घर लौटने से पहले अपने चाचा पर लाठी से वार किया.
इसके बाद चाचा ने इस झगड़े के बारे में अपने बेटों राजीव और अभिषेक को बताया. दोनों भाई खेतों से आ रहे थे. तभी रास्ते में उन्हें चंदन दिखे और उनके बीच बहस शुरू हो गई. चंदन ने चाकू निकाला, लेकिन राजीव और अभिषेक ने उनसे चाकू छीन लिया और उसी से उनपर वार कर दिया.



