नाइजीरिया में अफ्रीका मैजिक व्यूअर्स चॉइस अवार्ड्स का 12वां एडिशन ऑर्गेनाइज किया गया. जिसमें फैशन और एक्टिंग की कई हस्तियां शामिल हुईं. जिनमें रियलिटी स्टार से लेकर फिल्म निर्माता और क्रिएटर तक रहे. इस अवॉर्ड शो में रेड कार्पेट पर फैशन का जलवा भी देखने को मिला. यहां सिर्फ अवॉर्ड के लिए ही नहीं बल्कि आउटफिट्स में भी जबरदस्त टक्कर देखने को मिली, जिसमें ट्रेल ड्रेस से लेकर “Sculptural gown” तक सेलेब्स ने अपने ड्रामेटिक आउटफिट्स से ध्यान खींचा. अफ्रीका की फिल्म और फैशन इंडस्ट्री की सबसे बड़ी नाइट्स में से एक इस अवॉर्ड फंक्शन में ब्रेड की बनी ड्रेस से ध्यान खींच लिया.

अफ्रीका मैजिक व्यूअर्स चॉइस अवार्ड्स हर साल आयोजित किया जाता है, जिसमें अफ्रीकी फिल्म, टेलीविजन और डिजिटल कहानी कहने की इंडस्ट्री की अचीवमेंट्स को सेलिब्रेट किया जाता है, जिसमें हस्तियां अपने फैशन से भी कम्पटीशन करती हैं. तो चलिए देख लेते हैं क्यों खास है ये ब्रेड की बनी ड्रेस.
रियलिटी टीवी क्वीन का लुक
इस अवॉर्ड फंक्शन के रेड कार्पेट पर रियलिटी टीवी स्टार और मॉडल क्वीन मर्सी अतांग का लुक मोस्ट अटेंशन ग्रैबिंग रहा. उन्होंने एक शानदार गाउन कैरी किया है, जिसके बॉटम की डिटेलिंग ने सबका ध्यान खींच लिया. दरअसल इसमें सॉफ्ट ब्रेड लगाई गई थीं. उनकी ये ड्रेस तुरंत वायरल हो गई. दरअसल ये एक तरह से मार्केटिंग का हिस्सा थी.
लगाई गई इतनी ब्रेड
क्वीन मर्सी अतांग की इस ड्रेस के टॉप में डीप नेकलाइन दी गई थी, जिसमें गोल्डन डिटेलिंग है तो वहीं फुल स्लीव्स दी गई हैं. बात करें अब इस ड्रेस को अटेनशन पॉइंट की तो इसे बनाने के लिए 500 ब्रेड्स का यूज किया गया. इस वजह से मर्सी अतांग को रेड कार्पेट पर पहुंचाने के लिए भी उनकी हेल्प की गई. दरअसल बॉटम इतना हैवी था कि किसी के लिए भी ड्रेस को कैरी करके चलना मुश्किल है.
Image: queenmercyatang/insta
ड्रामेटिक और रॉयल लुक
ब्रेड की बनी इस ड्रेस में क्वीन मर्सी अतांग का लुक ड्रामेटिक तो था ही. इसके अलावा उन्होंने रेड कार्पेट पर अपने साथ असिस्टेंट थीं, जो न सिर्फ हेल्प कर रही थीं, बल्कि उनके हाथ में ब्रेड की टोकरियां दिखाई दीं जो ओल्ड स्टाइल राजशाही को दिखाती हैं. क्वीन मर्सी अतांग ने अपने इस लुक को स्लीक हेयर स्टाइल, हैवी नेकपीस. मोनोक्रोमेटिक ग्लैम मेकअप और रिंग्स के साथ कंप्लीट किया. ये सारी डिटेलिंग भी उनके लुक में रॉयलनेस एड करती है.
लाइमलाइट ग्रैबिंग अपीरियंस
मर्सी अतांग के अलावा भी कई लाइमलाइट ग्रैबिंग सेलेब अपीरियंस रहीं. फैशन स्टार नाना अकुआ एडो ने जर्मनी के कोलोन कैथेड्रल से इंस्पायर सिल्वर आर्किटेक्चर ड्रेस पहनकर अवॉर्ड शो में शिरकत की.नाइजीरियाई अभिनेत्री उचे मोंटाना ने रेड कलर की फैदर ट्रेल की ड्रेस वियर की. इसी तरह से कई सेलेब्स ने अपने लुक से ध्यान खींचा.



