India

Creta को टक्कर देने वाली SUV हुई सस्ती, कंपनी ने घटाए इतने दाम, देखें नई रेट लिस्ट

मारुति सुजुकी ने अपनी मिडसाइज SUV Victoris की कीमतों में कटौती की है. कंपनी ने चुनिंदा पेट्रोल वेरिएंट्स की कीमत 38,900 रुपये तक कम कर दी है. खास बात यह है कि Victoris की बिक्री पहले से ही अच्छी चल रही है और यह भारत की दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली Cसेगमेंट मिडसाइज SUV बनी हुई है. इसके बावजूद कंपनी ने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कुछ वेरिएंट्स के दाम घटा दिए हैं.

Creta को टक्कर देने वाली SUV  हुई सस्ती, कंपनी ने घटाए इतने दाम, देखें नई रेट लिस्ट

हालांकि, यह छूट पूरी रेंज पर लागू नहीं होगी. कंपनी ने LXi, VXi, ZXi और ZXi Plus के नॉर्मल पेट्रोल इंजन वाले फ्रंटव्हील ड्राइव मैनुअल वेरिएंट्स की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है. इसी तरह ऑटोमैटिक फ्रंटव्हील ड्राइव वाले सामान्य पेट्रोल वेरिएंट्स की कीमत भी पहले जैसी ही रहेगी. कीमत में कटौती सिर्फ ZXi और ZXi Plus वेरिएंट्स पर की गई है. ये दोनों वेरिएंट मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आते हैं. इन चारों वेरिएंट्स पर अधिकतम 38,900 रुपये तक की एक्सशोरूम कीमत कम की गई है.

मॉडल के हिसाब से Victoris की कीमत

मॉडलनई कीमतपुरानी कीमतअंतर
LXi MT10.510.5None
VXi MT11.811.8None
VXi AT13.3613.36None
ZXi MT13.5713.57None
ZXi MT13.6914.08 Rs 39,000
ZXi AT15.1315.13None
ZXi+ MT15.2415.24None
ZXi AT15.2515.64 Rs 39,000
ZXi+ MT15.4315.82 Rs 39,000
ZXI+ AT17.1917.19None
ZXi+ AT17.3817.77 Rs 39,000
ZXi+ AT AWD18.6418.64None
ZXi+ AT AWD19.2219.22None

अगर प्रतिशत के हिसाब से देखें तो ZXi पेट्रोल मैनुअल पर सबसे ज्यादा करीब 2.76% की कटौती हुई है. वहीं ZXi पेट्रोल ऑटोमैटिक की कीमत लगभग 2.49% कम हुई है. दूसरी ओर ZXi Plus पेट्रोल मैनुअल और ZXi Plus पेट्रोल ऑटोमैटिक की कीमत में करीब 2.46% की कमी की गई है.

मारुति ने क्यों घटाई कीमत?

आज के समय में जब ज्यादातर कार कंपनियां लगातार कीमतें बढ़ा रही हैं, ऐसे में किसी लोकप्रिय SUV के दाम कम करना काफी अलग कदम माना जा रहा है. माना जा रहा है कि मारुति सुजुकी इस कीमत कटौती के जरिए मिडसाइज SUV सेगमेंट में अपनी पकड़ और मजबूत करना चाहती है.

ध्यान देने वाली बात यह है कि Victoris के CNG और स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड वेरिएंट्स की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. यानी यह फायदा सिर्फ चुनिंदा पेट्रोल मैनुअल और ऑटोमैटिक वेरिएंट खरीदने वाले ग्राहकों को मिलेगा.

इन गाड़ियों से है मुकाबला

भारतीय बाजार में Victoris का मुकाबला कई लोकप्रिय SUVs से है. इसमें Toyota Urban Cruiser Hyryder, Maruti Grand Vitara, Tata Sierra, Hyundai Creta, Renault Duster और Honda Elevate जैसी गाड़ियां शामिल हैं. आने वाले समय में Nissan Tekton भी इस सेगमेंट में एंट्री करने वाली है, जिससे मुकाबला और भी कड़ा हो जाएगा.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply