CrimeIndiaTrendingUttar Pradesh

मां-बाप का भरोसा बना मासूम की सबसे बड़ी मुसीबत, तबीयत बिगड़ी तो सामने आई रूह कंपा देने वाली सच्चाई..

मां-बाप का भरोसा बना मासूम की सबसे बड़ी मुसीबत, तबीयत बिगड़ी तो सामने आई रूह कंपा देने वाली सच्चाई..

बच्ची ने बिलखते हुए पुलिस के सामने अपनी दर्द भरी दांस्ता सुनाई कि न जाने कितने दिनों से उसके साथ यह शर्मनाक वारदात हो रही थी. फिलहाल मासूम अस्पताल में भर्ती है जबकि आरोपी को हिरासत में ले लिया है.

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के तालकटोरा इलाके में एक नर्सरी की स्टूडेंट से दुष्कर्म की शर्मनाक घटना सामने आई है जिसने इलाके में सनसनी मचा दी है. बताया जा रहा है कि बच्ची की तबियत बिगड़ने पर मां को अनहोनी का अहसास हुआ था. इसके बाद पुलिस को घटना की तहरीर दी गई. शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है. पीड़िता का अस्पताल में इलाज चल रहा है और पुलिस सिरे से मामले की जांच-पड़ताल कर रही है. जानें आखिर क्या है पूरा मामला?

वैन से स्कूल जाती थी मासूम

दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक,4 साल की पीड़िता तालकटोरा निवासी है जो राजाजीपुरम के एक निजी स्कूल में नर्सरी में पढ़ाई करती है. बच्ची के माता-पिता दोनों प्राइवेट जॉब करते हैं जिसके कारण बच्ची को स्कूल लाने-ले जाने के लिए स्कूल वैन बुक की थी. वैन का ड्राइवर गिरीश मिश्रा उन्नाव का रहने वाला है. मासूम रोजाना की तरह स्कूल गई थी लेकिन शुक्रवार को वापस लौटी को बच्ची काफी डरी-सहमी नजर आ रही थी.

अचानक बिगड़ी तबियत

शुक्रवार को भी बच्ची डरी-सहमी थी. तबियत नासाज थी लेकिन घर वालों ने ध्यान नहीं दिया. माता-पिता को लगा कि बच्ची को शायद थकान होगी लेकिन शनिवार को तबियत अचानक ज्यादा बिगड़ गई. बच्ची को तेज बुखार और पेट दर्द था जिसके चलते माता-पिता ने तुरंत उसे अस्पताल में भर्ती कराया. जहां चिकित्सकों ने तमाम मेडिकल चेकअप किए और पाया कि बच्ची के साथ हैवानियत की गई है. डॉक्टर की बातों पर परिजन विश्वास नहीं कर पाए क्योंकि वो हर समय बच्ची का खास ध्यान रखते थे.

दरिंदे को देखती ही बिलख गई बच्ची

माता-पिता ने बच्ची से जब उस शख्स की पहचान पूछी तो बच्ची बिलख-बिलखकर रोने लगी. वो इतने खौफ में थी कि उसके पास शब्द ही नहीं थे. माता-पिता ने बिना देरी किए पुलिस में शिकायत दर्द कराई. पुलिस ने जांच-पड़ताल की और आरोपी वैन चालक को हिरासत में ले लिया. जब बच्ची को सख्स की पहचान बताने के लिए थाने लाए तो अचानक वो खौफनाक दृष्य उसकी आंखों के सामने आ गया और वो दोबारा बिलखने लगी. बच्ची ने बताया कि उसके साथ कई दिनों से शर्मनाक वारदात को अंजाम दिया गया. 

बच्ची से मुंह से दर्दनाक दांस्ता सुनते ही मां के होश उड़ गए. पुलिस भी स्तब्ध रह गई और आरोपी के खिलाफ  तालकटोरा इंस्पेक्टर कुलदीप ने पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ की जा रही है. बच्ची के साथ हुई शर्मनाक वारदात को लेकर स्कूल के स्टाफ और बच्चों से भी पूछताछ चल रही है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply