CrimeIndiaTrending

जिस चाचा पर था सबसे ज्यादा भरोसा, उसी ने अंधविश्वास में 12 साल के मासूम के साथ कर दी रूह कंपा देने वाली वारदात..

जिस चाचा पर था सबसे ज्यादा भरोसा, उसी ने अंधविश्वास में 12 साल के मासूम के साथ कर दी रूह कंपा देने वाली वारदात..

सोमवार सुबह करीब सात बजे किसी बात को लेकर हुए विवाद के दौरान अनिल बैठा ने अपने भतीजे रोशन पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से रोशन मौके पर ही गिर पड़ा।

Jharkhand News: झारखंड के पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के रबदा गांव में सोमवार सुबह चाचा ने अपने ही 12 वर्षीय भतीजे की चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक की पहचान रबदा गांव निवासी साधु बैठा के 12 वर्षीय पुत्र रोशन बैठा के रूप में हुई है। 

पुलिस सूत्रों ने बताया कि सोमवार सुबह करीब सात बजे किसी बात को लेकर हुए विवाद के दौरान अनिल बैठा ने अपने भतीजे रोशन पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से रोशन मौके पर ही गिर पड़ा। परिजन और ग्रामीण उसे बचाने का प्रयास करते रहे, लेकिन उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही चैनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमएमसीएच भेज दिया। 

प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई में जुटी पुलिस 
चैनपुर थाना प्रभारी लालजी ने बताया कि प्रथम द्दष्टया मामला अंधविश्वास से जुड़ी हत्या का प्रतीत होता है। आरोपी अनिल बैठा को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच में जुटी है। 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply