CrimeIndiaTrending

पति को शराब पिलाकर रची मौत की साजिश, पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर रात भर छिपाया खौफनाक राज..

पति को शराब पिलाकर रची मौत की साजिश, पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर रात भर छिपाया खौफनाक राज..

Barmer Murder Case: राजस्थान के बाड़मेर में प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने अपने पति की हत्या कर दी. इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

Rajasthan Barmer Murder Case: राजस्थान के बाड़मेर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां एक पानी की टंकी में एक व्यक्ति का शव मिला था. जिसको लेकर पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है. बताया जा रहा है कि कातिल कोई और नहीं, बल्कि उसकी पत्नी ही निकली, जिसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी थी. बताया जा रहा है कि शराब पिलाने और मारपीट करने क बाद उन्होंने उसे पानी की टंकी में डाल दिया था. जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई.

पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि यह पूरी घटना सदर पुलिस थाना क्षेत्र की है.

क्या है पूरा मामला?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, गरल के रहने वाले तेजा राम भील का शव 4 जून को पानी की टंकी में मिला था. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी. शक के आधार पर पुलिस ने तेजा की पत्नी नेतल देवी को हिरासत में लिया, जिसने कड़ी पूछताछ के दौरान अपना जुर्म कबूल कर लिया. इसके बाद पुलिस की जांच में पता चला कि नेतल का गुमान सिंह नामक एक शख्स से प्रेम संबंध था.

प्रेम संबंध में बाधा बन रहा था पति

बताया जा रहा है कि तेजा राम भील अपनी पत्नी और उसके प्रेमी के रिश्ते में बाधा बन रहा था, इसलिए उन्होंने उसे रास्ते से हटाने की योजना बनाई. योजना के तहत नेतल और उसके प्रेमी ने तेजा को शराब पिलाई और फिर उसके साथ मारपीट की. मारपीट के कारण जब वह बेहोश हो गया तो उन्होंने उसे पानी की टंकी में डाल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई.

18 जून की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने नेतल देवी और उसके प्रेमी गुमान सिंह को कोर्ट में पेश किया. इसके बाद कोर्ट ने नेतल को न्यायिक हिरासत में भेज दिया और गुमान सिंह को पूछताछ के लिए पुलिस हिरासत में सौंप दिया.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply