CrimeIndiaPunjabTrending

जिस पत्नी पर जान छिड़कता था, उसी की मौत का कारण बना पति!नदी में कार समेत लगाई छलांग, पति बचा लेकिन पत्नी की गई जान…

जिस पत्नी पर जान छिड़कता था, उसी की मौत का कारण बना पति!नदी में कार समेत लगाई छलांग, पति बचा लेकिन पत्नी की गई जान…

पंजाब के पटियाला से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. जहां एक फौजी युवक पर अपनी पत्नी की हत्या करने का आरोप है. शिकायत में कहा गया कि युवक ने जानबूझकर कार में बैठी पत्नी को नदी में गिराया, जिससे उसकी मौत हो गई. जानिए पूरा मामला.

इन दिनों केतन अग्रवाल मर्डर केस की चर्चा चल रही है, जिसमें उसकी मंगेतर सिया ने ही केतन की हत्या कर दी. अब पंजाब के पटियाला क्षेत्र से एक खबर सामने आई, जहां युवक पर अपनी पत्नी की हत्या करने का आरोप है. इस खबर ने इलाके में सनसनी मचा दी है. बताया गया कि आरोपी युवक अपनी पत्नी को कार में बिठाकर एक नदी में गिर गया और बाद में वह बचकर बाहर निकल आया, लेकिन पत्नी की मौत हो गई. 

कैसी हुई पूरी घटना?

यह पूरी घटना पंजाब के पटियाला जिले के पास स्थित पसियाना थाना क्षेत्र का है. एक हैपी सिंह नाम के फौजी जवान पर आरोप है कि उसने अपनी 30 वर्षीय पत्नी रमनदीप कौर की हत्या करने के लिए कार को भाखड़ा नहर में गिरा दिया. जिससे उसकी पत्नी की पानी में डूबने से मौत हो गई. लेकिन कुछ देर पति तैरते हुए नदी से बाहर हो गया. हालांकि, अभी मामले की पूरी जांच की जा रही है. इन आरोपों को मृतका के भाई गुरजीत सिंह ने लगाया है. 

दो साल पहले हुई थी शादी

जब मामले की जांच शुरू हुई तो पता चला कि मृतका की शादी हैपी सिंह से साल 2024 में हुई थी, जो प्रेम विवाह था, जो मानसा जिले के गांव बाजेवाला में रहता है. हालांकि, शादी के बाद दोनों में अक्सर विवाद होता रहता था. आरोपी युवक फौज में नौकरी करता है. शादी के बाद उसके परिवार वाले रमनदीप को अपने घर में नहीं रखना चाहते थे. इस वजह से दोनों कुछ समय से संगरूर में रह रहे थे. 

पुलिस कर रही जांच

शिकायत प्राप्त करने के बाद पुलिस ने मृतका के परिवार वालों का बयान लिया है. और उस आधार पर जांच कर रही है. साथ ही घटनास्थल के आस पास के लोगों का भी बयान लिया गया है. लेकिन अभी आरोपों की पुष्टि नहीं है. अब पुलिस ये पता लगा रही है कि क्या युवक ने अपनी पत्नी की हत्या की? और अगर की तो किन आधारों पर की? 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply