Satya Report: आलू की सब्जी से लेकर मटर पनीर, गोभी, बैंगन…तक कई अलगअलग डिशेज में में टमाटर का इस्तेमाल किया जाता है, तो वहीं टमाटर की चटनी तो सभी की फेवरेट होती ही है. कई बार अगर अचानक घर में टमाटर खत्म हो जाए तो डेली रूटीन में बनने वाली सब्जी को बनाने में भी मुश्किल होती है. इसके अलावा ऐसा भी होता है कि टमाटर महंगे हो जाते हैं तो जब ये सस्ते हो तो स्टोर करके रख लें. इस आर्टिकल में हम एक ऐसा तरीका जानेंगे, जिससे आप पापड़ को स्टोर करके कई महीन तक रख सकते हैं और जरूरत पड़ने पर यूज कर सकते हैं.

हमारे यहां सब्जियों को दूसरे मौसम में एंजॉय करने के लिए या तो सुखाकर स्टोर करते हैं या फिर इसका अचार बना लेते हैं, लेकिन टमाटर को कम ही लोग स्टोर करके रखते हैं. दरअसल ये जूसी होते हैं और इसलिए जल्दी ही खराब हो जाते हैं. इन्हें सुखाना भी मुश्किल होता है. सोशल मीडिया पर कई ऐसे टिप्स और ट्रिक्स लोग शेयर करते हैं जो डेली रूटीन में कई बार काफी काम के रहते हैं. ऐसी ही एक ट्रिक शेयर की गई है टमाटर को स्टोर करने की.
कैसे करें टमाटर को स्टोर?
सबसे पहले आप सारे टमाटर को अच्छी तरह से धो लें और फिर सारे टमाटरों को 4 टुकड़ों में काट लें.
अब काटे गए टमाटर को थोड़ाथोड़ा करके ग्राइंडर में पीसकर इसकी प्यूरी तैयार कर लेना है.
तीसरा स्टेप है कि तैयार की गई टमाटर की प्यूरी में थोड़ा सा नमक एड करें.
Pexels
धूप में एक शीट बिछाएं जैसी पापड़ के लिए होती है. अब चम्मच की हेल्प से टमाटर प्यूरी को पापड़ की तरह फैलाती जाएं.
आपको ये टमाटर के पापड़ दो से तीन दिन तक तेज धूप में सुखा लेने हैं ताकि नमी बिल्कुल खत्म हो जाए.
तैयार किए गए टमाटर के पापड़ शीट के जैसे मुलायम हो जाते हैं, लेकिन पूरे ड्राई रहते हैं.
इन सारे पापड़ों को आप डिब्बे में स्टोर करके कम से कम 2 से 3 या इससे ज्यादा महीने भी यूज कर सकते हैं.
कैसे यूज करें टमाटर?
जब भी आपको जरूरत हो तो टमाटर के कुछ पापड़ निकालें और एक कटोरी में थोड़ा सा पानी डालकर 1 मिनट के लिए भिगोकर छोड़ दें. इसके बाद हाथों से इसे मसल लें. ये बिल्कुल प्यूरी के फॉर्म में आ जाएंगे. इसके बाद आप सब्जी की ग्रेवी में ये टमाटर इस्तेमाल कर सकते हैं.
ये भी है तरीका
टमाटर को स्टोर करने के इसके अलावा भी कई तरीके होते हैं जैसे लोग टमाटर की प्यूरी बनाकर आइस क्यूब्स जमा लेते हैं, लेकिन इस तरह से आप कुछ ही दिनों तक टमाटर स्टोर कर सकते हैं. अगर आप सीधे टमाटरों को काटकर सुखाते हैं तो इसपर पूरा ध्यान देना होता है, जैसे टमाटर पतले स्लाइस में काटें ताकि ये जल्दी सूख जाएं. इसके अलावा टमाटरों को बीचबीच में उलटतेपलटते रहें ताकि इनमें फफूंद न लगे. इश तरह से आप 3 से 4 दिन में टमाटरों को पूरी तरह से सुखा लें और फिर पाउडर बनाकर एयरटाइट कंटेनर में स्टोर कर लें.



