
सांकेतिक तस्वीर, इमेज सोर्स: AI
उत्तर प्रदेश में मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के एक एक्सईएन का आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक्सईएन निगम में ही कार्यरत एक महिला कंप्यूटर ऑपरेटर के साथ नजर आ रहे हैं. यह वीडियो लखनऊ के गोमतीनगर स्थित एक होटल का है. बताया जा रहा है कि यह वीडियो खुद महिला के पति ने बनाया है. इस संबंध में उसने पुलिस में भी शिकायत दी. हालांकि बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया.
जानकारी के मुताबिक कुछ समय पहले इस एक्सईएन की तैनाती बांदा में थी. उसी ऑफिस में यह महिला भी बतौर कंप्यूटर ऑपरेटर तैनात थी. उसी समय एक्सईएन की इस महिला के साथ नजदीकियां हो गईं. यहां तक कि दोनों अक्सर प्रोजेक्ट के बहाने ऑफिस से गायब रहने लगे थे. कुछ दिनों तक चले इस खेल के बाद एक्सईएन का ट्रांसफर गोंडा जिले में हो गया. इसके बाद भी दोनों फोन पर एक दूसरे के संपर्क में बने रहे.
याद सताई तो बुला लिया लखनऊ
इसी बीच एक्सईएन को इस महिला कंप्यूटर ऑपरेटर के साथ बिताए पलों की याद सताने लगी. फिर क्या था, उन्होंने फोन घुमा दिया और प्रोजेक्ट बनाने के बहाने उसे लखनऊ के गोमती नगर स्थित होटल में बुला लिया. खुद भी गोंडा से चलकर होटल पहुंचे और फिर होटल के कमरे में दोनों रंगरलिया मनाने लगे. इधर, महिला के लखनऊ जाने की सूचना से उसके पति को शक हो गया और वह भी उसका पीछा करते हुए लखनऊ पहुंच गया.
पति ने रंगे हाथ पकड़ा
जैसे ही एक्सईएन कमरें में घुसे, महिला का पति भी वहां पहुंचा और चुपके से उनके इस घिनौने खेल को अपने मोबाइल फोन के कैमरे में कैद कर लिया. इसके बाद दरवाजा खुलवाकर दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया. इस दौरान महिला के पति ने मौके पर खूब हंगामा किया. सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची. हालांकि पुलिस को दिए बयान में एक्सईएन ने आरोपों को खारिज किया है. कहा कि लखनऊ में होने वाले एक प्रेजेंटेशन में मदद के लिए वह ऑपरेटर को साथ लाए थे.



)