जनता को अब कतारों में नहीं खड़े होना पड़ता

मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान ने अपने कई भाषणों में कहा है कि लोगों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने या कतार में खड़े होने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि हम ऐसा सुशासन लाए हैं जिससे सरकारी अफसर जनता तक पहुंचकर उनके काम पूरे करेंगे। पंजाब ंमें ऐसा हो भी रहा है। अब जनता को एक फोन कॉल पर ही सभी काम निपटाने की सुविधा मिल रही है। इसलिए लोगों का टाइम भी बच रहा है और उन्हें कतार में खड़े भी नहीं होना पड़ता।घरघर तक सेवाएं देने की शुरुआत वाली यह पहलकदमी लोगों की सरकारी सेवाओं तक सीधी और आसान पहुंच मुहैया करवा रही है। इस पहलकदमी के अंतर्गत जन्म और मृत्यु, आमदन, रिहायश, जाति और पैंशन का सर्टिफिकेट, बिजली बिलों की अदायगी और अन्य सेवाएं राज्य भर में घर घर तक मुहैया हो रही हैं। कुल 437 सेवाएं घर बैठे मिल रही हैं। इसके अलावा सरकारी विभागों में पेंडेंसी भी खत्म हो रही है। सकार की इस सफलता का मुख्य आधार डिजिटल डैशबोर्ड के माध्यम से की जा रही रियलटाइम निगरानी है। इस अत्याधुनिक सिस्टम की बदौलत सभी विभागीय सेवाओं की पेंडेंसी घटकर अब मात्र 0.33 प्रतिशत रह गई है, जो राज्य के प्रशासनिक इतिहास में अब तक का सबसे निचला स्तर है। मुख्यमंत्री भगवंत मान का स्पष्ट निर्देश है कि जनता का काम बिना किसी बाधा के समय सीमा के भीतर होना चाहिए। आज पंजाब ने यह साबित कर दिया है कि तकनीक और मजबूत राजनीतिक इच्छाशक्ति के मेल से एक पारदर्शी और भ्रष्टाचार मुक्त शासन व्यवस्था स्थापित की जा सकती है, जो सीधे तौर पर आम आदमी के कल्याण के लिए समर्पित है।



