CrimeIndia

​पड़ोसन से​​​ प्यार में बाधा बन रही थी बीवी, युवक ने पहले लाठी से पीटा; फिर फंदे से लटकाकर ली जान

उत्तर प्रदेश के बदायूं में एक दिल दहला देने वाली वारदात हुई है. यहां एक युवक ने अवैध संबंधों का विरोध करने पर पहले अपनी पत्नी को लाठी से पीटा, फिर फंदे से लटकाकर उसकी जान ले ली. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने महिला का शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस के मुताबिक आरोपी का पड़ोस में रहने वाली एक महिला के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था.

​पड़ोसन से​​​ प्यार में बाधा बन रही थी बीवी, युवक ने पहले लाठी से पीटा; फिर फंदे से लटकाकर ली जान

मामला बदायूं के इस्लामनगर कस्बे में मोहल्ला कुमाहरान का है. पुलिस के मुताबिक यहां रहने वाली महिला छुट्टन ने पुलिस में तहरीर दी है. बताया कि 18 साल पहले उन्होंने अपनी बेटी यासमीन की शादी कोतवाली सदर थाना क्षेत्र के आर्य समाज के पास पतली गली के सामने सराय निवासी असलम पुत्र इब्लेहसन के साथ की थी. यह शादी बड़े धूमधाम से हुई थी. इसके बाद यासमीन को दो बच्चे भी हुए.

बुरी संगत में पड़ गया आरोपी

छुट्टन ने अपनी शिकायत में बताया कि शादी के बाद उसका दामाद असलम बुरी संगत में पड़ गया और उसे जुआसट्टा और शराब की आदत लग गई. वह रोज पीकर घर आने लगा और पत्नी यास्मीन को लाठी डंडों से पीटता था. कई बार आरोपी ने उनकी बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित किया. इसकी वजह से उनके बेटों ने आरोपी को रुपये देकर संतुष्ठ करने की कोशिश की, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ.

अवैध संबंध की वजह से हत्या

छुट्टन के मुताबिक आरोपी दामाद असलम के पड़ोस में रहने वाली एक महिला के साथ अवैध संबंध थेा. इसकी वजह से वह यासमीन को तवज्जो नहीं देता था. यहां तक कि उसने यासमीन को मारने तक की धमकी दी थी. 23 अक्टूबर को असलम के छोटे भाई की शादी थी. इसमें यासमीन ने अपने पति से खर्चे के पैसे मांगे तो आरोपी ने उसे खूब पीटा था. यही नहीं, भाई की शादी में पत्नी की जगह अपने प्रेमिका को ले गया था. यासमीन ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने पहले लाठी से पीटा, फिर फंदे से लटका दिया.

रिपोर्ट: सौरभ शर्मा, बदायूं

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply