
अगर आपको ऐसा लग रहा है कि रिश्ते में स्पार्क खत्म हो गया है। रोज लड़ाई हो रही है तो आपको सफेद पुखराज जरूर पहनना चाहिए। जानें इसके फायदे।
पार्टनर संग रोज हो रही लड़ाई?
क्या आपको ऐसा महसूस होता है कि पार्टनर के साथ बिना बात के ही रोज लड़ाई हो रही है। छोटी सी बात बड़ी बन जाती है और धीरे-धीरे लगने लगता है कि प्यार कम होता जा रहा है। अगर आपको ऐसा महसूस हो रहा है तो सफेद पुखराज सब बदल सकता है। रत्नशास्त्र के हिसाब से जानें कि सफेद पुखराज किस तरह से हेल्प करता है?
झगड़े होते हैं कम
रत्न शास्त्र के अनुसार सफेद पुखराज के चलते तनाव कम होता है। अगर बात-बात पर दो लोगों के बीच बहस हो रही है या फिर गुस्सा आ रहा है तो पुखराज पहनने से चीजें सही होंगी। सफेद पुखराज की वजह से रिश्ते में सुख-शांति रहती है और पार्टनर के साथ रिश्ते में मिठास आती है। साथ ही गलतफहमियां भी कम होती हैं।
पार्टनर के लिए बढ़ेगा प्यार
अगर आपको ऐसा महसूस होने लगा है कि समय बीतने के साथ-साथ अपनापन कम हो गया है या फिर स्पार्क खत्म हो गया है तो सफेद पुखराज कई मुश्किलें दूर कर सकता है। मान्यता है कि ये रिश्ते को दोबारा जीवंत बनाने का दम रखता है।
पैसों की दिक्कत होती है खत्म
अगर आपके घर में पैसों को लेकर तनाव की स्थिति बनी रहती है तो सफेद पुखराज मददगार साबित होगा। ज्योतिष शास्त्र में इसे पैसों और सुख-सुविधाओं से जोड़कर देखा जाता है। मान्यता है कि इसे पहनने से आर्थिक स्थिति मजबूत बनती है।
भरोसा होता है मजबूत
रिश्ते में प्यार के साथ भरोसा भी जरूरी है। रत्नशास्त्र में सफेद पुखराज को आपसी समझ और तालमेल बढ़ाने वाला माना जाता है। जब इसे धारण किया जाता है तो पार्टनर को बेहतर तरीके से समझने की समझ मिलती है।
डिस्क्लेमर
इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।



