BusinessIndia

सोने-चांदी की कीमतों में फिर हलचल! आज कितना बदला गोल्ड का भाव, यहां करें चेक

GoldSilver Price Today: अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव और वैश्विक बाजार में अनिश्चितता के बीच सोने की कीमतों में लगातार उतारचढ़ाव देखने को मिल रहा है. गुरुवार को भी सोना और चांदी दोनों की कीमतों में तेज हलचल रही. अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दरों में आगे बढ़ोतरी की संभावना और पश्चिम एशिया में तनाव कम होने की उम्मीद के बीच दोनों की कीमतें कभी बढ़ीं तो कभी गिर गईं.

सोने-चांदी की कीमतों में फिर हलचल! आज कितना बदला गोल्ड का भाव, यहां करें चेक

MCX पर सोने और चांदी का हाल

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर अगस्त डिलीवरी वाला सोना 1,40,672 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला, जो पिछले बंद भाव 1,41,270 रुपये से 598 रुपये कम था.

हालांकि, कारोबार के दौरान खरीदारी बढ़ने से सोना संभल गया और सुबह 11:38 बजे तक 719 रुपये की तेजी के साथ 1,41,989 रुपये प्रति 10 ग्राम के इंट्राडे हाई पर पहुंच गया. वहीं दिन के कारोबार में यह 1,40,543 रुपये के निचले स्तर तक भी फिसला.

चांदी की बात करें तो जुलाई डिलीवरी वाला वायदा भाव 2,10,308 रुपये प्रति किलो पर खुला, जो पिछले बंद भाव 2,13,075 रुपये से 2,767 रुपये कम था.

दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में सोने के भाव

नई दिल्ली

  • 24 कैरेट: 14,296 रुपये प्रति ग्राम
  • 22 कैरेट: 13,106 रुपये प्रति ग्राम
  • 18 कैरेट: 10,727 रुपये प्रति ग्राम

मुंबई

  • 24 कैरेट: 14,276 रुपये प्रति ग्राम
  • 22 कैरेट: 13,086 रुपये प्रति ग्राम
  • 18 कैरेट: 10,707 रुपये प्रति ग्राम

चेन्नई

  • 24 कैरेट: 14,510 रुपये प्रति ग्राम
  • 22 कैरेट: 13,301 रुपये प्रति ग्राम
  • 18 कैरेट: 11,076 रुपये प्रति ग्राम

कोलकाता

  • 24 कैरेट: 14,276 रुपये प्रति ग्राम
  • 22 कैरेट: 13,086 रुपये प्रति ग्राम
  • 18 कैरेट: 10,707 रुपये प्रति ग्राम

इसके अलावा बेंगलुरु, हैदराबाद और केरल में भी 24 कैरेट सोने का भाव 14,276 रुपये, 22 कैरेट का 13,086 रुपये और 18 कैरेट का 10,707 रुपये प्रति ग्राम है.

सोने की कीमतें किन बातों पर निर्भर करती हैं?

भारत में सोने की कीमतें सिर्फ अंतरराष्ट्रीय बाजार से तय नहीं होतीं. वैश्विक स्तर पर सोने की कीमत, अमेरिकी डॉलर की मजबूती, कच्चे तेल की कीमतें और देश में त्योहारों व शादीब्याह के मौसम में बढ़ने वाली मांग भी इसकी कीमतों को प्रभावित करती है. इसलिए समयसमय पर सोने के दाम में बदलाव देखने को मिलता है.

आज चांदी का क्या है भाव?

आज भारत में चांदी का भाव 240.10 रुपये प्रति ग्राम और 2,40,100 रुपये प्रति किलोग्राम है. सोने की तुलना में चांदी सस्ती जरूर है, लेकिन निवेश और आभूषण दोनों के लिए इसकी मांग लगातार बनी रहती है. चांदी की कीमतों पर वैश्विक बाजार के साथसाथ औद्योगिक मांग का भी बड़ा असर पड़ता है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply