IndiaTrending

एनकाउंटर का नहीं खौफ! कोचिंग जा रही छात्रा से लूट का प्रयास, भीड़ ने दोनों आरोपियों को पकड़ जमकर की पिटाई

Agra Snatching With Coaching Student: आगरा पुलिस कमिश्नरेट के अधिकारियों ने भले ही हत्या, लूट और डकैती जैसे बड़े अपराधों का खुलासा करने और अपराधियों को सलाखों के पीछे पहुंचाने में लगातार सफलता हासिल कर रही हो, लेकिन इसके बावजूद शहर में बदमाशों के हौसले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। कई मामलों में पुलिस द्वारा किए गए एनकाउंटर और सख्त कार्रवाई के बावजूद अपराधी बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम देने का प्रयास कर रहे हैं।

एनकाउंटर का नहीं खौफ! कोचिंग जा रही छात्रा से लूट का प्रयास, भीड़ ने दोनों आरोपियों को पकड़ जमकर की पिटाई
एनकाउंटर का नहीं खौफ! कोचिंग जा रही छात्रा से लूट का प्रयास, भीड़ ने दोनों आरोपियों को पकड़ जमकर की पिटाई

कोचिंग जा रही छात्रा से छिनैती का प्रयास

ताजा मामला थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के नुनिहाई इलाके का है, जहां कोचिंग के लिए जा रही एक छात्रा से छिनैती का प्रयास किया गया। जानकारी के अनुसार स्प्लेंडर बाइक पर सवार दो युवकों ने छात्रा को निशाना बनाते हुए उसका मोबाइल फोन और नकदी छीनकर फरार होने की कोशिश की।

हालांकि बदमाशों की यह कोशिश ज्यादा देर तक सफल नहीं हो सकी। छात्रा के शोर मचाने पर स्थानीय लोगों ने तुरंत बदमाशों का पीछा शुरू कर दिया और कुछ ही दूरी पर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। इसके बाद आक्रोशित लोगों ने दोनों युवकों की जमकर पिटाई कर दी।

 पुलिस हिरासत में लिए गए दोनों आरोपी

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची थाना ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

घटना एक बार फिर यह सवाल खड़ा करती है कि आखिर पुलिस की सख्ती और लगातार कार्रवाई के बावजूद शहर में और लूटपाट की घटनाओं पर पूरी तरह लगाम क्यों नहीं लग पा रही है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply