प्रयागराज के श्रृंगवेरपुर में राम वन गमन मार्ग पर सड़क धंसने पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या का एक बयान जमकर वायरल हो रहा है. वहीं इस बयान को लेकर कांग्रेस ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा है. वहीं यूपी कांग्रेस ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के बयान का वीडियो एक्स पर शेयर किया. साथ ही कांग्रेस ने लिखा कि जनता का पैसा डूबे, तो डूबे बीजेपी मंत्रियों के अहंकार और बेशर्मी की कोई सीमा नहीं!

‘सड़क बनेगी तो धंसेगी ही और अगर यह डूब गया तो इसे फिर से बनाया जाएगा. कांग्रेस ने कहा कि यह बेहद गैरजिम्मेदाराना और बेशर्म बयान उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का है, जो राम वनगमन मार्ग के उद्घाटन से पहले ही पहली बारिश में धंसने और तबाह होने पर आया है. जब लूट की आदत पड़ जाए, तो बेशर्मी ही सरकार का इकलौता ‘विकास’ मॉडल बन जाती है.
बता दें कि राम वन गमन मार्ग पर सड़क धंसने के एक सवाल पर प्रयागराज में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा था कि सड़क बनेगी तो धंसेगी और जब सड़क धंसेगी तो दोबारा बनेगी. लेकिन अगर कहीं पर गुणवत्ता खराब होगी, तो उसकी जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे. डिप्टी सीएम ने कहा था कि अगर कोई सड़क धंसी है तो उसमें सुधार किया जाएगा.
जनता का पैसा डूबे, तो डूबे—भाजपा मंत्रियों के अहंकार और बेशर्मी की कोई सीमा नहीं!
“सड़क बनेगी तो धंसेगी ही; और अगर यह डूब गया तो इसे फिर से बनाया जाएगा।”यह बेहद गैरजिम्मेदाराना और बेशर्म बयान उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य जी का है, जो राम वनगमन मार्ग के उद्घाटन pic.twitter.com/5pvXx7xUsz
— UP Congress September 7, 2026



