BusinessIndia

​दीवाली पर नहीं होता घाटा! मुहूर्त ट्रेडिंग में होती है निवेशकों की बंपर कमाई, यकीन न हो तो देख लें पिछले 7 साल के आंकड़े

दिवाली पर मुहूर्त ट्रेडिंग की परंपरा काफी सालों से है. इस दिन आम निवेशकों के लिए एक घंटे का स्पेशल सेशन होता है. जिस दौरान निवेशक जमकर कमाई कर सकते हैं. खास बात तो ये है कि साल 2018 से 2025 तक दिवाली मुहूर्त ट्रेडिंग के दौरान कभी नेगेटिव रिटर्न नहीं दिया. इसका मतलब है कि सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही पॉजिटव दिखाई दिए हैं. खासकर तब जब दोनों ही एक्सचेंज अपने पीक के आसपास थे. पिछले साल के मुहूर्त ट्रेडिंग के क्लोजिंग से तुलना करें तो मौजूदा समय में शेयर बाजार 11 फीसदी से ज्यादा नीचे आ चुका है. वैल्यूएशन काफी कम हो चुकी है. ऐसे में निवेशकों के लिए कहीं ज्यादा चांस बन गए हैं. कई स्टॉक पिछले साल के मुहूर्त ट्रेडिंग के मुकाबले काफी आकर्षक वैल्यू पर भी दिखाई दे रहे हैं. जिसके चलते निवेशकों में काफी उत्साह देखने को मिल सकता है. आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर साल 2018 से लेकर 2025 त​क के आंकड़े किस तरह की कहानी बयां कर रहे हैं.

​दीवाली पर नहीं होता घाटा! मुहूर्त ट्रेडिंग में होती है निवेशकों की बंपर कमाई, यकीन न हो तो देख लें पिछले 7 साल के आंकड़े

सेंसेक्स ने किस तरह दिया रिटर्न

आंकड़ों को देखें तो साल 2018 से लेकर 2025 तक किसी भी मुहूर्त ट्रेडिंग के दौरान सेंसेक्स ने ​नेगेटिव रिटर्न नहीं दिया. बीएसई के आंकड़ों के अनुसार हाई वैल्यूएशन की वजह से 2025 में सेंसेक्स का रिटर्न 0.07 फीसदी ही देखने को मिला. जोकि बीते 7 बरस में सबसे कम देखने को मिल रहा है. जबकि सबसे ज्यादा रिटर्न साल 2022 की मुहूर्त ट्रेडिंग के दिन देखने को मिला था. जब सेंसेक्स 0.87 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुआ था. साल 2018 से लेकर साल 2025 तक के बीच में तीन ही मौके ऐसे मिले हैं, जब मुहूर्त ट्रेडिंग के दिन निवेशकों को 0.50 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न हासिल हुआ है. साल 2018 में सेंसेक्स ने 0.70 फीसदी और 2023 में 0.54 फीसदी की कमाई कराई थी.

निफ्टी भी नहीं है कम

कमाई कराने के मामले में निफ्टी भी कम नहीं है. भले ही हाई वैल्यूएशन की वजह से निफ्टी का रिटर्न 2018 से 2025 के बीच सबसे कम 0.10 फीसदी रहा हो, लेकिन सात बरस में कभी नेगेटिव नहीं रहा. साल 2022 वो साल था जब निफ्टी ने 0.87 फीसदी का रिटर्न दिया था. जोकि 2018 के बाद सबसे ज्यादा था. साल 2018 में 0.65 फीसदी और साल 2023 ऐसे साल हैं, जब निफ्टी ने मुहूर्त ट्रेडिंग के दिन 0.50 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दिया है. वैसे साल 2022 के बाद से भले ही रिटर्न पॉजिटिव रहा हो, लेकिन कमाई में कमी आई है. साल 2023 में 0.51 फीसदी, 2024 में 0.40 फीसदी और 2025 में 0.10 फीसदी का रिटर्न इसी बात की ओर इंडीकेट कर रहा है.

पिछली मुहूर्त ट्रेडिंग से कितना गिरा सेंसेक्सनिफ्टी?

साल 2025 की मुहूर्त ट्रेडिंग के बाद से अब तक सेंसेक्स और ​निफ्टी में 11 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिल चुकी है. पिछले साल मुहूर्त ट्रेडिंग के मौके पर सेंसेक्स करीब 63 अंकों की तेजी के साथ 84,426.34 अंकों पर बंद हुआ था. ज​बकि 30 अक्टूबर को सेंसेक्स 74,459.53 अंकों पर बंद हुआ. इसका मतलब है कि सेंसेक्स में इस दौरान करीब 10,000 अंक यानी करीब 12 फीसदी की गिरावट देखने को मिल चुकी है. अगर बात निफ्टी की करें तो साल 2025 की मुहूर्त ट्रेडिंग 25.45 अंकों की तेजी के साथ 25,868.60 अंकों पर बंद हुआ. जबकि 30 अक्टूबर को निफ्टी 23,053.10 अंकों पर खड़ा है. इसका मतलब है कि निफ्टी में तब से अब तक 2,815.5 अंक यानी करीब 11 फीसदी की गिरावट देखने को मिल चुकी है. ऐसे में इस बार मुहूर्त ट्रेडिंग के मौके पर शेयर बाजार में ज्यादा तेजी की उम्मीद देखने को मिल रही है.

दीवाली मुहूर्त ट्रेडिंग 2026 का समय

  1. BSE के सर्कुलर के अनुसार, ट्रेडिंग मेंबर्स दोपहर 1:15 बजे से 1:50 बजे के बीच लॉग इन कर सकेंगे. इसके बाद दोपहर 1:50 बजे से 2:05 बजे तक ‘ब्लॉक डील’ विंडो होगी.
  2. प्रीओपन सेशन दोपहर 2:05 बजे शुरू होगा, जिसमें दोपहर 2:10 बजे तक ‘लिमिट’ और ‘मार्केट’ दोनों तरह के ऑर्डर दिए जा सकेंगे.
  3. दोपहर 2:10 बजे से 2:15 बजे के बीच केवल ‘लिमिट’ ऑर्डर ही स्वीकार किए जाएंगे. ऑर्डर मैचिंग और कन्फर्मेशन का समय दोपहर 2:15 बजे से 2:17 बजे तक तय किया गया है, जिसके बाद दोपहर 2:20 बजे तक एक बफर पीरियड होगा.
  4. एक्सचेंज ने दोपहर 2:20 बजे से 3:30 बजे तक ‘कंटीन्यूअस ट्रेडिंग’ का समय रखा है. इस दौरान बाद के समय में ‘क्लोजिंगऑक्शन’ प्रोसेस शुरू हो जाएगा.
  5. एक्सचेंज ने बताया है कि तय ट्रेडिंग मैकेनिज्म के अनुसार, कुछ ऑक्शन पीरियड के दौरान ऑर्डर एंट्री को बीचबीच में रैंडम तरीके से रोका जा सकता है.

IPO और नए लिस्ट हुए शेयरों के लिए स्पेशन सेशन

  1. BSE ने IPO और फिर से लिस्ट हुए शेयरों सहित, स्पेशल प्रीओपन सेशन के लिए पात्र सिक्योरिटीज के लिए अलग समय की घोषणा की है. इन सिक्योरिटीज के लिए ऑर्डर एंट्री दोपहर 2:05 बजे शुरू होकर 2:50 बजे तक चलेगी.
  2. इसके बाद दोपहर 2:50 बजे से 3:05 बजे तक ऑर्डर मैचिंग का समय होगा. इन सिक्योरिटीज के लिए कंटीन्यूअस ट्रेडिंग दोपहर 3:05 बजे से 3:30 बजे तक होगी.
  3. ‘पीरियोडिक कॉल ऑक्शन’ मैकेनिज्म के अंतर्गत आने वाले शेयरों के लिए, ऑर्डर एंट्री का समय दोपहर 2:25 बजे से 3:10 बजे तक होगा, जिसके बाद 3:10 बजे से 3:20 बजे तक ऑर्डर मैचिंग होगी.
  4. क्लोजिंग ऑक्शन की प्रक्रिया दोपहर 3:15 बजे शुरू होगी, जिसमें रेफरेंस प्राइस की कैलकुलेशन और उसके बाद ऑर्डर एंट्री और मैचिंग का काम दोपहर 3:35 बजे तक चलेगा.
  5. BSE ने बताया कि क्लोजिंग ऑक्शन सेशन के लिए पात्र सिक्योरिटीज की ‘क्लोजिंग रेफरेंस प्राइस’ की कैलकुलेशन, दोपहर 3 बजे से 3:15 बजे के बीच हुए ट्रेडों की ‘वॉल्यूमवेटेड एवरेज प्राइस’ के आधार पर की जाएगी.

मुहूर्त ट्रेडिंग क्या है?

मुहूर्त ट्रेडिंग भारतीय शेयर बाजार की एक पुरानी परंपरा है. इसमें दिवाली के मौके पर एक्सचेंज एक स्पेशल ट्रेडिंग सेशन आयोजित करते हैं, जिसे निवेशकों के लिए एक शुभ शुरुआत माना जाता है. यह परंपरा लक्ष्मी पूजा से जुड़ी है, जब कई निवेशक दिवाली के जश्न के हिस्से के रूप में शेयरों की प्रतीकात्मक खरीदारी करते हैं. इस स्पेशल सेशन के दौरान, निवेशक तय समयसीमा में अपने ऑर्डर दे सकते हैं और इक्विटी ट्रेडिंग में हिस्सा ले सकते हैं. ये सभी ट्रेड एक्सचेंज के लागू नियमों और सेटलमेंट प्रक्रियाओं के अधीन होते हैं.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply