CrimeIndiaTrending

तुम्हारी शर्ट में कुछ फंसा है…” कहकर छात्रा अपनी सहेली को वॉशरूम में ले गई। इसके बाद वहां जो हुआ, उसने सभी को हैरान कर दिया। …

तुम्हारी शर्ट में कुछ फंसा है…” कहकर छात्रा अपनी सहेली को वॉशरूम में ले गई। इसके बाद वहां जो हुआ, उसने सभी को हैरान कर दिया। …

Gujarat Crime: गुजरात के तापी जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां एक स्कूल में पढ़ने वाली छात्रा ने अपनी सहपाठी पर चाकू से हमला कर दिया है. जिसकी वजह से वो बेहद गंभीर रूप से घायल हो गई. बताया जा रहा है कि 13 साल की पीड़िता को पहले व्यारा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया था और बाद में उनकी गंभीर हालत को देखते हुए सूरत के एख प्राइवेट अस्पताल में रेफर कर दिया गया, जहां उसकी काफी जटिल सर्जरी हुई.

पुलिस ने आरोपी नाबालिग छात्रा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी गई है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना स्कूल की तीसरी मंजिल पर हुई है.

क्या है पूरा मामला?

आरोप है कि आरोपी छात्रा ने पीड़िता को यह कहते हुए अपने पास बुलाया कि उसके शर्ट में कुछ फंस गया है. जैसे ही पीड़िता आरोपी छात्रा के पास पहुंची तो आरोपी ने उसका गला पकड़ा और जमीन पर पटक दिया. फिर उसके बाद अपने पास छिपाकर रखे चाकू को अचानक निकाला और उसके हाथ पर कई वार कर दिए. अचानक हुए इस हमले से स्कूल में अफरातफरी मच गई.

डॉक्टरों ने क्या बताया?

इस पूरे मामले पर पीड़िता का इलाज करने वाले डॉक्टरों का बयान सामने आया है. जिसमें उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि चाकू का घाव इतना गहरा था कि पीड़िता के हाथ की दोनों मुख्य धमनियां, रेडियल और अलनर आर्टरी कट गई थीं. इसके अलावा, हाथ की नशें और टेंडन भी बुरी तरह से झतिग्रस्त हो गए थे, जिसकी वजह से बहुत ज्यादा खून बह गए थे. सूरत के अस्पताल में कार्डियोवेस्कुलर सर्जन डॉ. स्नेहल दीक्षित और उनकी टीम ने कटी हुई धमनियों, नसों और टेंडन को ठीक करने के लिए कई घंटों तक सर्जरी की गई. बताया जा रहा है कि लड़की को लगभग 20 टांके लगाने पड़े. इसके अलावा, डॉक्टरों का कहना है कि अभी ब्लड सर्कुलेशन सामान्य है, हालांकि पूरी तरह ठीक होने में समय लगेगा.

पीड़िता के पिता ने क्या कहा?

इस पूरे मामले पर पीड़िता के पिता का बयान सामने आया है. जिसमें उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें स्कूल से फोन आने पर बेटी के घायल होने की जानकारी मिली. बाद में लड़की ने बताया कि उसके क्लासमेट ने उसे बाथरूम के पास बुलाया, उसका गला दबाने की कोशिश की और फिर चाकू से हमला कर दिया. इसके अलावा, उन्होंने कहा कि समय पर इलाज मिलने की वजह से उसकी जान बच गई.

पुलिस ने क्या कहा?

इस पूरे मामले पर तापी के डीवाईएसपी प्रमोद नरवड़े का बयान सामने आया है. जिसमें उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि दोनों छात्राओं के बीच दोस्ती को लेकर विवाद था. इससे नाराज होकर आरोपी छात्रा ने पीड़िता को बाथरूम में बुलाया और हमला कर दिया. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और चूंकि आरोपी नाबालिग है, इसलिए उसके खिलाफ जुवेनाइल जस्टिस कानून के तहत कार्रवाई की जा रही है. इस बात की भी जांच की जा रही है कि छात्रा के पास चाकू कहां से आया? यह घटना स्कूली बच्चों के बीच बढ़ती हिंसक प्रवृत्ति को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर रही है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply