India

IND vs ENG T20 सीरीज के पांचवे मैच के समय में हुआ बदलाव, जाने कब और कहां खेला जाने वाला है आखिरी मुकाबला

भारत और इंग्लैंड की क्रिकेट टीम अभी 5 मैचों की T20 सीरीज खेलने में व्यस्त है। इस सीरीज में 4 मैच खेले जा चुके हैं। वहीं इस सीरीज का आखिरी मैच आज यानी की 11 जुलाई को खेला जाने वाला है। इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में भारतीय टीम ने अभी तक एक भी जीत हासिल नहीं की है।

IND vs ENG T20 सीरीज के पांचवे मैच के समय में हुआ बदलाव, जाने कब और कहां खेला जाने वाला है आखिरी मुकाबला

इसलिए इस आखिरी मैच में भारतीय टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर की पूरी कोशिश होगी इस मुकाबले में मैच अपनी पहली जीत हासिल कर सके हैं। इसी बीच खबर सामने आ रही है कि इस सीरीज के पांचवे मैच के समय में बदलाव किया गया है। तो आइए आपको भी इसके बारे में जानकारी देते हैं कि आज इस सीरीज का आखिरी मैच कितने बजे खेला जाने वाला है।

IND vs ENG आखिरी मैच के समय में हुआ बदलाव

भारत और इंग्लैंड के बीच आज 5 मैचों की सीरीज का लास्ट मैच खेला जाने वाला है। इस मैच में कुछ कारणों के कारण समय में बदलाव किया गया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जहां पहले इस सीरीज के मैच भारतीय समय के अनुसार 10 बजे खेला जा रहा था, लेकिन आज के मैच के समय में बदलाव किया गया है।

बता दें कि आज 11 जुलाई शनिवार को यह मैच इंग्लैंड के द रोज बाउल, साउथैम्प्टन में शाम को भारतीय समयानुसार शाम को 7 बजे शुरु होने वाला है। वहीं इंग्लैंड के समय के अनुसार यह मैच 2:30 बजे शुरु हो जाएगा।

IND vs ENG: कहां देख सकते हैं लाइव मैच

5 मैचों की सीरीज में इंग्लैंड ने अभी तक 3 मैचों में जीत हासिल करके इस सीरीज को पूरी तरह से जकड़ लिया है वही इस सीरीज का एक मैच रद्द हो गया था। इस आखिरी मैच में भारतीय टीम के कप्तान की पूरी कोशिश होगी कि वह जीत हासिल कर सके और खुद को क्लिन स्विप होने से बचा सके।

अगर आप भी इस सीरीज के मुकाबले को देखना चाहते है तो ऐसे में आप टीवी पर सोनी स्पोर्ट चैनल पर इस मैच को काफी आसानी से देख सकते हैं। इसके अलावा आप इस मैच को जियो हॉटस्टार पर भी बिल्कुल मुफ्त में देख सकते हैं।

IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ 5वें मैच में भारतीय प्लेइंग 11

5वें मैच के लिए प्लेइंग 11 में शामिल होने वाले भारतीय खिलाड़ियों की बात करें तो उसमें श्रेयस अय्यर , ईशान किशन , वैभव सुर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यांश शेडगे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा जैसे खिलाड़ियों को शामिल किया जा सकता है।

 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply