India

DA के फॉर्मूले में होगा बदलाव, केंद्रीय कर्मचारियों की 8वें वेतन आयोग पर नजर

8th Pay Commission latest: केंद्रीय कर्मचारियों के बीच आठवें वेतन आयोग को लेकर जबरदस्त हलचल है। इससे जुड़ी हर खबर पर केंद्रीय कर्मचारियों की नजर है। यह जानने में हर किसी की दिलचस्पी है कि वेतन आयोग की सिफारिशों क्या होंगी। हालांकि, साल 2027 की पहली छमाही तक वेतन आयोग अपनी सिफारिशें सरकार को सौंप सकता है। इससे पहले अलगअलग कर्मचारी संगठनों ने वेतन आयोग के सामने अपनी डिमांड लिस्ट रखी है।

DA के फॉर्मूले में होगा बदलाव, केंद्रीय कर्मचारियों की 8वें वेतन आयोग पर नजर

मौजूदा इंडेक्स की समीक्षा की मांग
इसी के तहत ऑल इंडिया डिफेंस एम्प्लॉइज फेडरेशन ने केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते और महंगाई राहत की गणना से जुड़ी एक मांग कर दी है। AIDEF का कहना है कि डीए और डीआर की गणना के लिए मौजूदा इंडेक्स की समीक्षा की जरूरत है। वर्तमान व्यवस्था वास्तविक महंगाई और बढ़ती जीवनयापन लागत को सही तरीके से नहीं दिखाती, जिससे कर्मचारियों और पेंशनर्स को नुकसान हो रहा है। बता दें कि अभी, महंगाई भत्ते की गणना ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स फॉर इंडस्ट्रियल वर्कर्स के 12 महीने के औसत के आधार पर की जाती है।

दरअसल, AICPIIW का इंडेक्स महंगाई के लिए केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को भत्ता देने का आधार है। इस इंडेक्स का मुख्य मकसद कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बढ़ते खर्चों, रोजमर्रा की महंगाई और उससे जुड़े दूसरे कारणों से जरूरी राहत देना है। दावे के मुताबिक इस इंडेक्स के लिए मौजूदा महंगाई की स्थिति को सही और निष्पक्ष रूप से दिखाना मुश्किल हो गया है।

क्या है महंगाई को लेकर तर्क
8वें वेतन आयोग को सौंपे गए अपने दूसरे सप्लीमेंट्री मेमोरेंडम में AIDEF ने साफ तौर पर कहा कि 202223 में शुरू की गई संशोधित CPI बास्केट, खानेपीने की चीजों और मौसमी कृषि उत्पादों की कीमतों में होने वाले बदलावों और बढ़ोतरी को ठीक से नहीं दिखाती है। फेडरेशन के मुताबिक खानेपीने की चीजें अब कुल इंडेक्स का सिर्फ 36.75% हिस्सा हैं। कर्मचारी की पर्सनल महंगाई दर, संशोधित इंडेक्स में दिखाई गई दर से अधिक हो सकती है। ऐसे में इस इंडेक्स में पूरी तरह बदलाव की जरूरत है।

AIDEF ने यह भी कहा कि पेंशनर्स की स्थिति और खराब है। बता दें कि वर्तमान में केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 60 पर्सेंट है। वहीं, पेंशनर्स की महंगाई राहत यानी डीआर भी 60 पर्सेंट की है। केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनर्स के इस भत्ते में आखिरी बढ़ोतरी अप्रैल 2026 में की गई थी। इस महीने भत्ते में 2 पर्सेंट की बढ़ोतरी हुई थी।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply