CricketIndiaTrending

CSK और LSG के मैच में होगी झमाझम बारिश, रद्द हुआ मैच तो इस टीम को होगा फायदा तो इस टीम को नुकसान

CSK vs LSG weather Reports: चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंटस का मैच आज दोपहर चेन्नई की मेजबानी में चेपाक स्टेडियम में खेला जाना है. इस मैच से पहले मौसम विभाग की मानें तो मैच के दौरान झमाझम बारिश हो सकती है. ऐसे में सबसे बड़ा सवाल ये है कि अगर आज बारिश की वजह से एलएसजी और सीएसके का मैच रद्द होता है, तो किसे फायदा होगा और किसे नुकसान.

CSK और LSG के मैच में होगी झमाझम बारिश, रद्द हुआ मैच तो इस टीम को होगा फायदा तो इस टीम को नुकसान
CSK और LSG के मैच में होगी झमाझम बारिश, रद्द हुआ मैच तो इस टीम को होगा फायदा तो इस टीम को नुकसान

CSK और LSG की टीमें अभी पॉइंट्स टेबल में क्रमश: 6वें और 10वें स्थान पर हैं. ऐसे में अगर बारिश आया तो दोनों ही टीमों को 11 अंक दिया जाएगा, अगर मैच को बारिश की वजह से रद्द किया गया तो, ऐसे में आइए जानते हैं कि किस टीम को नुकसान होगा तो किस टीम को फायदा.

बारिश की वजह से रद्द हुआ मैच तो किसे होगा फायदा और किसे नुकसान

आईपीएल 2026 के पॉइंट्स टेबल पर नजर डालें तो 52 मैचों के बाद लखनऊ सुपर जायंटस की टीम 10 मैचों में सिर्फ 3 मैच जीतकर और 7 मैच गंवाकर 6 अंको के साथ पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे 10वें स्थान पर है. ऐसे में अगर बारिश की वजह से मैच रद्द होता है तो LSG को 1 अंक फ्री का मिलेगा और टीम मुंबई इंडियंस को पीछे छोड़कर 7 अंको के साथ नंबर 9 पर पहुंच जाएगी.

वहीं मैच रद्द होने का नुकसान CSK की टीम को होगा, चेन्नई सुपर किंग्स की टीम 10 मैचों में 5 जीत और 5 हार के बाद 10 अंको के साथ पॉइंट्स टेबल में नंबर 6 पर है और अगर अपने सभी 4 मैचों में जीत हासिल करती है, तो आईपीएल 2026 के प्लेऑफ में जगह पक्की कर लेगी, लेकिन अगर बारिश की वजह से आज का मैच रद्द हुआ तो CSK को 1 अंक का नुकसान होगा और उसे प्लेऑफ के लिए बाकि टीमों के परिणाम पर निर्भर रहना होगा.

CSK की सम्भावित प्लेइंग 11

संजू सैमसन , ऋतुराज गायकवाड़ , उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, जेमी ओवरटन, अकील हुसैन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, मुकेश चौधरी.

LSG की सम्भावित प्लेइंग 11

मिचेल मार्श, एडेन मार्करम, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत , मुकुल चौधरी, अक्षत रघुवंशी, हिम्मत सिंह, शाहबाज अहमद, दिग्वेश राठी, मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply