Trending

नहीं बनेगी गैस, पाचन भी रहेगा दुरुस्त…बस रात के खाने से पहले चबा लें ये 1 चीज

Satya Report: अनहेल्दी लाइफस्टाइल होने की वजह से पेट से जुड़ी समस्याएं आम हो गई हैं. बाहर का तलाभुना खाना, देर से खाना या फिर बिना समय के कुछ भी खा लेना…ये सभी आदतें धीरेधीरे पेट से जुड़ी समस्याओं को बढ़ाने लगती हैं. नतीजा ये निकलता है कि गैस, एसिडिटी, अपच और पेट भारी रहने जैसी दिक्कतें आम हो जाती हैं. कई लोग इन समस्याओं को नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन अगर समय रहते ध्यान न दिया जाए, तो ये छोटी परेशानियां बड़ी समस्या का रूप ले सकती हैं. कुछ लोगों को तो खाना खाने के बाद पेट भारी लगना और गैसब्लोटिंग की समस्या रहती है. इसके लिए वैसे तो कई दवाइयां मिलती हैं. लेकिन हर बार दवा का सहारा लेना सही नहीं है.

नहीं बनेगी गैस, पाचन भी रहेगा दुरुस्त…बस रात के खाने से पहले चबा लें ये 1 चीज
नहीं बनेगी गैस, पाचन भी रहेगा दुरुस्त…बस रात के खाने से पहले चबा लें ये 1 चीज

कुछ आसान और घरेलू उपाय भी हैं, जो बिना किसी साइड इफेक्ट के आपके पाचन को बेहतर बना सकते हैं. खास बात यह है कि ये उपाय इतने आसान होते हैं कि इन्हें अपनी डेली लाइफ में आसानी से शामिल किया जा सकता है. चलिए ऐसे में आपको इस आर्टिकल में आपको बताते हैं एक ऐसी ही चीज जिसे आपको खाना खाने से पहले चबाना है. ये गैस और ब्लोटिंग की समस्या से राहत देने में मदद करेगा.

खाने से पहले चबा लें ये एक चीज

आयुर्वेद एक्सपर्ट किरण गुप्ता बताती हैं कि अगर आप रात को खाने से पहले सौंफ खाते हैं तो ये पेट के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकती है. दरअसल, सौंफ में ऐसे नेचुरल गुण पाए जाते हैं जो पेट को ठंडक देते हैं और गैस, एसिडिटी व ब्लोटिंग जैसी समस्याओं को कम करने में मदद करते हैं. जब आप खाना खाने से पहले इसे चबाते हैं, तो यह पाचन एंजाइम्स को एक्टिव करने में मदद करता है, जिससे खाना जल्दी और आसानी से पचता है. इसके अलावा ये पेट में बनने वाली गैस को रोकने में भी मदद करती है. इससे पेट फूलने की समस्या भी कम होती है.

एक्सपर्ट के मुताबिक, यह आंतों को रिलैक्स करती है, जिससे पेट हल्का और आरामदायक महसूस करता है. आपको रात के खाने से 10 से 15 मिनट पहले आधा चम्मच सौंफ अच्छी तरह चबाकर खानी है. चाहें तो इसे हल्का सा भूनकर भी खा सकते हैं.

सौंफ के पोषक तत्व और फायदे

दिखने में भले ही सौंफ छोटी हो लेकिन ये पोषक तत्वों से भरपूर होती है. इसमें फाइबर, विटामिन सी, विटामिन ए, कुछ मात्रा में बीक़म्प्लेक्स विटामिन्स भी होते हैं. इसके अलावा ये कैल्शियम, आयरन, पोटैशियम, मैग्निशियम और मिनिरल्स का भी बेहतरीन सोर्स है. इसे खाने से न सिर्फ पेट को फायदा मिलता है. बल्कि इम्यूनिटी भी बूस्ट होती है. साथ ही हड्डियां मजबूत होती है और दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद है. इसके अलावा सौंफ में एंटीऑक्सीडेंट और एंटीइंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो शरीर को अंदर से डिटॉक्स करने और सूजन को कम करने में मदद करते हैं.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply