India

सोने से पहले की ये 5 आदतें नींद करती हैं खराब, सुबह सिरदर्द-खराब मूड कर देगा परेशान

कॉफी चाय पीनाआपको भी अगर सोने से पहले चायकॉफी लेने की आदत है तो इससे आपकी नींद बारबार खुल सकती है. दरअसल चायकॉफी में मौजूद कैफीन आपके ब्रेन को एक्टिव करता है. इस वजह से या तो नींद देर से आती है या फिर गहरी नींद नहीं आएगी. ये आपको एसिडिटी भी कर सकती है. इस वजह से भी नींद में रुकावट आ सकती है.

सोने से पहले की ये 5 आदतें नींद करती हैं खराब, सुबह सिरदर्द-खराब मूड कर देगा परेशान

लेट नाइट खाना डिनर हमेशा 7 से 8 के बीच में कर लेना ही सही माना जाता है ताकि सोने से पहले खाने को पचाने का टाइम मिल सके. अगर आप भी लेट नाइट खाना खाते हैं और तुरंत सोने चले जाते हैं तो इससे आपकी नींद में रुकावट आती है, क्योंकि खाना सही तरह से नहीं पचता है और पेट भारी लगता है.

डार्क में फोन स्क्रॉलिंग आज के टाइम में ज्यादातर लोग मोबाइल स्क्रॉल करतेकरते ही सोते हैं या फिर रात में कम्प्यूटर स्क्रीन पर काम करते हैं. स्क्रीन से निकलने वाली लाइट आपकी नींद में रुकावट लाती है. इस वजह से आपकी नींद का पैटर्न भी बिगड़ने लगता है यानी देर रात तक नींद न आने की समस्या.

शेड्यूल सही न होना अगर आपकी नींद का शेड्यूल सही नहीं है तो भी आपकी स्लीप क्वालिटी खराब हो जाती है. आप किसी दिन रात को दस बजे कभी 11 तो कभी 12 या 1 बजे तक सोते हैं तो अपनी इस आदत को बायबाय कह दें. रोजाना एक टाइम पर सोने का शेड्यूल बनाएं और सोने से 2 घंटे पहले खाना खा लें.

बहुत ज्यादा पानी पीना शरीर को हाइड्रेट रखना सही रहता है, लेकिन कुछ लोगों को सोने से पहले ढेर सारा पानी पीने की आदत होती है. इस आदत से आपको रात में बारबार यूरिन आती है. इस वजह से नींद टूटती है और सही से नींद नहीं आने की वजह से अगले दिन थकानचिड़चिड़ापन हो सकता है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply