Health

डिलीवरी के बाद महिलाओं में हो सकती हैं ये 5 स्वास्थ्य समस्याएं, जानें क्या हैं लक्षण और बचाव

Satya Report: प्रेगनेंसी के दौरान ही नहीं बच्चे की डिलीवरी के बाद भी महिलाओं को अपनी सेहत का ध्यान रखना जरूरी होता है. एक्सपर्ट्स बताते हैं कि
डिलीवरी के बाद भी महिला के शरीर में कई बदलाव जारी रहते हैं. इससे कुछ बीमारियों का रिस्क होता है. डिलीवरी के बाद महिलाओं में किन बीमारियों का खतरा रहता है और इनके लक्षण, कारण और बचाव क्या हैं. इस बारे में जानते हैं.

डिलीवरी के बाद महिलाओं में हो सकती हैं ये 5 स्वास्थ्य समस्याएं, जानें क्या हैं लक्षण और बचाव
डिलीवरी के बाद महिलाओं में हो सकती हैं ये 5 स्वास्थ्य समस्याएं, जानें क्या हैं लक्षण और बचाव

महिलाओं में बच्चे की डिलीवरी के बाद महिलाओं में की बीमारी होने का रिस्क होता है. इसको मेडिकल की भाषा में पोस्टपार्टम थाइराइड कहते हैं. इससे महिलाओं में थकान, मूड स्विंग, वजन का कम या बढ़ना जैसी समस्याएं हो जाती हैं. ऐसे में ये जरूरी है कि आप प्रेगनेंसी के बाद भी थाइराइड की नियमित जांच कराएं. डिलीवरी के 3 महीने के भीतर भी एक बाद थायराइड का टेस्ट करा लें.

पीठ और जोड़ों का दर्द काफी आम

प्रेग्नेंसी में बढ़ते वजन और बॉडी पोस्चरका बदलाव का असर डिलीवरी के बाद भी रह सकता है. बच्चे को उठाने, स्तनपान की पोजिशन और नींद की कमी से यह दर्द और बढ़ सकता है. कुछ महिलाओं में वजन भी बढ़ जाता है. इस वजह से पीठ से लेकर घुटनों में दर्द की समस्या हो जाती है. कुछ मामलों में महिलाओं में यूरिन से संबंधित समस्याएं भी हो जाती हैं. ऐसा पैल्विक मसल्स के कमजोर होने के कारण होता है.

पोस्टपार्टम डिप्रेशन

आज के समय में महिलाओं में बच्चे की डिलीवरी के बाद पोस्टपार्टम डिप्रेशन के मामले काफी बढ़ रहे हैं. ऐसा मानसिक तनाव के कारण होता है. इसकी वजह से महिलाओं को घबराहट, चिंता और चिड़चिड़ापन जैसी समस्या होती है. कई मामलों में इसका एक बड़ा कारण सही केयर न मिलना भी होता है.

डायबिटीज की समस्या

प्रेगनेंसी के दौरान ही नहीं इसके बाद में भी महिलाओं में डायबिटीज का रिस्क हो सकता है. ऐसा खानपान का सही ध्यान न रखने और मोटापे के कारण होता है. प्रेगनेंसी के बाद महिलाओं में टाइप- 2 डायबिटीज के मामले देखे भी जाते हैं. ऐसे में सेहत का ध्यान रखना जरूरी है. आपको अपने शरीर में अगर ये लक्षण दिखें तो डॉक्टर से संपर्क करें.

कब डॉक्टर से मिलना चाहिए?

शरीर में लगातार दर्द

हमेशा थकान रहना

मूड में बदलाव

यूरिन कंट्रोल की समस्या .

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply