IndiaTrending

गर्मियों में चेहरे को ठंडक देंगे मुल्तानी मिट्टी के ये 5 फेस पैक, जानें बनाने और लगाने का सही तरीका

गर्मियों में तेज धूप, पसीना और धूलमिट्टी की वजह से स्किन बेजान और चिपचिपी नजर आने लगती है। ऐसे मौसम में मुल्तानी मिट्टी को आप स्किन केयर में शामिल करके इन समस्याओं से निजात पा सकते हैं। मुल्तानी मिट्टी से बने फेस पैक स्किन को ठंडक पहुंचाने और फ्रेश महसूस कराने में मदद कर सकते हैं। मुल्तानी मिट्टी में प्राकृतिक कूलिंग प्रॉपर्टीज होती हैं। जोकि चेहरे से अतिरिक्त तेल को सोखने, टैनिंग और सनबर्न की समस्या को कम करने में हेल्प कर सकती है।

गर्मियों में चेहरे को ठंडक देंगे मुल्तानी मिट्टी के ये 5 फेस पैक, जानें बनाने और लगाने का सही तरीका
गर्मियों में चेहरे को ठंडक देंगे मुल्तानी मिट्टी के ये 5 फेस पैक, जानें बनाने और लगाने का सही तरीका

इतना ही नहीं स्किन को साफ, सॉफ्ट और स्मूथ महसूस करवा सकती है। अगर आप गर्मियों में मुल्तानी मिट्टी को अपनी स्किनकेयर रूटीन में शामिल करना चाहते हैं, तो इसे सही तरीके से इस्तेमाल करना जरूरी है। जिन लोगों की स्किन बहुत ज्यादा ड्राई या सेंसिटिव है, उन्हें इसका इस्तेमाल एक्सपर्ट के परामर्श करके ही करना चाहिए। फेस पैक को लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना बेहतर माना जाता है।

मुल्तानी मिट्टी का फेस पैक लगाने के फायदे

  1. स्किन से अतिरिक्त तेल हटाने में मदद मिल सकती है।
  2. गर्मियों में चेहरे को ठंडक और ताजगी महसूस हो सकती है।
  3. धूलमिट्टी और गंदगी साफ करने में सहायक माना जाता है।
  4. टैनिंग और सनबर्न को हल्का दिखाने में मदद मिल सकती है।
  5. बंद पोर्स को साफ रखने में मदद मिल सकती है।
  6. पिंपल्स और एक्ने की समस्या को कंट्रोल करने में हेल्प हो सकती है।
  7. त्वचा को सॉफ्ट और स्मूथ महसूस कराने में मदद कर सकता है।
  8. स्किन को नेचुरल ग्लो देने में मदद मिल सकती है।
  9. हल्की सूजन और जलन में राहत महसूस हो सकती है।
  10. चेहरे को डीप क्लीन करने में मदद मिल सकती है।

मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल फेस पैक

इसे बनाने के लिए आपको 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल की जरूरत होती है। दोनों चीजों को मिलाकर स्मूद पेस्ट तैयार करें। इसके बाद चेहरे पर 1015 मिनट लगाकर रखें। सूखने के बाद ठंडे पानी से धो लें। इसे लगाने से ऑयली स्किन से अतिरिक्त तेल हटाने में मदद मिल सकती है। साथ ही गर्मियों में चेहरे को ठंडक महसूस हो सकती है। धूल और गंदगी साफ करने में मदद मिल सकती है।

मुल्तानी मिट्टी और दही फेस पैक

इसे बनाने के लिए 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी और 1 चम्मच दही की जरूरत होगी। दोनों को अच्छे से मिलाकर पेस्ट बना लें। फिर चेहरे पर लगाकर 15 मिनट बाद धो लें। त्वचा को नमी देने में मदद मिल सकती है। साथ ही टैनिंग भी कम हो सकती है।

मुल्तानी मिट्टी और नींबू फेस पैक

इस पैक को बनाने के लिए आप 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी, कुछ बूंदें नींबू का रस, गुलाब जल चाहिए। सभी चीजों को मिलाकर पेस्ट तैयार करें। फिर 10 मिनट तक चेहरे पर लगाएं। इसके बाद में पानी से साफ कर लें। इस फेस पैक को लगाने से ऑयल कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है। साथ ही दागधब्बे हल्के हो सकते हैं। फ्रेशनेस महसूस हो सकती है। एक बात का ध्यान रखें संवेदनशील त्वचा वालों को नींबू से जलन हो सकती है। इसलिए पैच टेस्ट करना बेहतर माना जाता है।

मुल्तानी मिट्टी और एलोवेरा फेस पैक

आप 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी में 1 चम्मच एलोवेरा जेल मिलाकर यह फेस पैक बना सकती हैं। इसे बनानेके लिए दोनों चीजों को मिलाकर पेस्ट बना लें। फिर चेहरे पर 15 मिनट लगाकर रखें। सूखने के बाद धो लें। यह त्वचा को ठंडक देने का काम करेगा। सनबर्न दूर करने और स्किन को हाइड्रेट करने का काम करेगा।

मुल्तानी मिट्टी और खीरा फेस पैक

2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी में 2 चम्मच खीरे का रस मिलाकर पेस्ट तैयार करें। फिर चेहरे पर 1015 मिनट तक लगाएं। इसके बाद पानी से धो लें। इसे लगाने से गर्मियों में चेहरे को ठंडक मिल सकती है। इतना ही नहीं त्वचा को फ्रेश और रिलैक्स महसूस कराने में मदद मिल सकती है।

इन बातों का रखें ध्यान

मुल्तानी मिट्टी ज्यादा देर तक लगाने से त्वचा ड्राई हो सकती है।
हफ्ते में 12 बार इस्तेमाल करना बेहतर माना जाता है।
किसी भी घरेलू फेस पैक को लगाने से पहले पैच टेस्ट करना जरूरी है।
अगर त्वचा में जलन, खुजली या रैशेज हों तो इस्तेमाल बंद कर दें।

डिस्क्लेमर: यह लेख सामान्य जानकारी के लिए है। मुल्तानी मिट्टी और घरेलू फेस पैक का असर हर व्यक्ति की स्किन पर अलगअलग हो सकता है। अगर आपकी त्वचा संवेदनशील, बहुत ज्यादा ड्राई है या आपको किसी तरह की स्किन एलर्जी, एक्ने या अन्य समस्या है, तो इस्तेमाल से पहले त्वचा विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply