India

​‘मुझे ऐसे उठाकर फेंक रहे, जैसे मैं फुटबॉल हूं’

नई दिल्ली: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने रविवार को इंडिया गेट तक विरोध मार्च निकाला। इस दौरान दिल्ली पुलिस दिल्ली आप अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज समेत कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया। साथ ही पुलिस ने AISA की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा को हिरासत में ले लिया है।

पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने के बाद सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया कि, महिला पत्रकार से एसीपी द्वारा की गई बदसलूकी के मामले में पुलिस एफआईआर दर्ज नहीं कर रही है। साथ ही उन्हें अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है।

‘मुझे ऐसे फेंक रहें, जैसे फुटबॉल हूं’: सौरभ भारद्वाज
सौरभ भारद्वाज ने कहा, ‘वे मुझे ऐसे उठाकर फेंक रहे हैं जैसे मैं कोई फुटबॉल हूं। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने उन्हें पैर ऊपर और सर नीचे करके उठाया। भारद्वाज ने कहा, पुलिस फोर्स है, फिर भी वे अपने ही ACP के खिलाफ FIR दर्ज नहीं कर रहे हैं, न ही ACP को गिरफ्तार कर रहे हैं।’

वहीं AISA और अन्य संगठनों के सदस्यों ने भी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर इंडिया गेट तक कूच कर रहे हैं। हालांकि पुलिस लगातार उनसे बातचीत कर रही है।

नेहा बोरा को भी दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया
वहीं आईसा कार्यकर्ताओं के साथ इंडिया गेट की ओर मार्च कर रहीं आईसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा भी दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया है। नेहा बोरा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर सवाल पूछा, कि दिल्ली पुलिस मुझे कहां ले जा रही है? उन्होंने आरोप लगाया कि यह हिरासत नहीं यह किडनैपिंग है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply