
Alexander Westwood Crime: नेटफ्लिक्स की चर्चित सीरीज ‘सेक्स एजुकेशन’ में काम करने वाले अभिनेता एलेक्जेंडर वेस्टवुड ने कई सालों तक नाबालिग लड़कियों के साथ दुष्कर्म किया था. इस अपराध में वह इन दिनों जेल की हवा खा रहा है.
एलेक्जेंडर वेस्टवुड ने किया घिनौना काम
नेटफ्लिक्स की लोकप्रिय सीरीज़ “सेक्स एजुकेशन” में बैकग्राउंड कलाकार के रूप में काम कर चुके 25 वर्षीय ब्रिटिश अभिनेता एलेक्जेंडर वेस्टवुड को रेप और यौन उत्पीड़न समेत 26 मामलों में दोषी पाए जाने के बाद 15 साल 6 महीने की जेल की सजा सुनाई गई थी. इस अपराधी की कहानी जान आप चौंक जाएंगे. चलिए जानते हैं पूरी कहानी.
10 साल की उम्र से ही करता था यौन शोषण
एलेक्जेंडर वेस्टवुड ने कुल पांच लोगों का यौन शोषण किया. इन पीड़ितों में एक छोटा बच्चा, 9-10 साल का एक लड़का, दो किशोर लड़कियां और एक महिला शामिल थीं. पहली घटना तो तबकी है जब छोटा था. बहुत कम उम्र से ही उसने अपराध करना शुरू कर दिया था. जब वह खुद सिर्फ 10 साल का था और एक पीड़िता 6 साल की थी, तब से उसने उसका शोषण शुरू किया. साल 2010 से 2018 के बीच, वेस्टवुड ने उस बच्ची को जबरदस्ती अश्लील फिल्में दिखाईं और उसके साथ सैकड़ों बार गलत हरकतें कीं.
लड़के के साथ भी की शर्मनाक हरकत
दूसरी घटना जब वेस्टवुड 18 साल का हुआ, तो उसने एक 10 साल के लड़के को एक “खेल” के बहाने बहलाया-फुसलाया और उसे खुद को गलत तरीके से छूने के लिए उकसाया.
एक्टिंग के नाम पर की दरिंदगी
आगे चलकर वेस्टवुड ने एक्टिंग सिखाने के नाम पर अपनी दो किशोर छात्राओं का भी फायदा उठाया. उसने पहली लड़की पर गंदे दृश्यों पर चर्चा करने और अभिनय करने का दबाव बनाया और नवंबर 2020 से सितंबर 2021 के बीच उसका रेप और यौन उत्पीड़न किया. वहीं, दूसरी किशोरी का मई से अगस्त 2021 के बीच शोषण किया गया, जहां एक्टिंग क्लास में यौन दृश्यों का नाटक करते हुए वेस्टवुड ने उसके सीने और प्राइवेट पार्ट्स को गलत तरीके से छुआ.
महिला के साथ भी किया घिनौना काम
इसके अलावा, सितंबर 2020 से अक्टूबर 2021 के बीच वेस्टवुड ने एक वयस्क महिला का भी यौन उत्पीड़न किया, जिसे उसने कई बार जबरदस्ती नीचे गिराया और आखिरकार खुद को बचाने के लिए उस महिला को वेस्टवुड को काटना पड़ा था.
26 मामलों में पाया गया दोषी
वेस्टवुड के खिलाफ कुल 77 आरोप लगाए जा सकते थे, लेकिन इतने सारे मामलों पर एक साथ मुकदमा चलाना बहुत उलझाव भरा और जटिल हो जाता. इसलिए, केस को साफ और सुव्यवस्थित रखने के लिए आरोपों की संख्या घटाकर 26 कर दी गई. इन 26 आरोपों में से 11 मामलों में कोर्ट ने वेस्टवुड की सजा को आधा कर दिया, क्योंकि जब उसने वे अपराध किए थे, तब वह खुद कानूनन नाबालिग था. इसी आधार पर उसे साल 2025 में फरवरी महीने में साढ़े 15 साल की सजा सुनाई गई है



