भारतीय कंपनी टाटा मोटर्स ने अपने कार बिजनेस के लिए बड़ा विस्तार प्लान का ऐलान किया है. कंपनी का लक्ष्य FY2031 तक अपने मॉडल पोर्टफोलियो को मौजूदा 9 मॉडलों से बढ़ाकर 15 मॉडल करना है. कंपनी अगले 5 सालों 20 से ज्यादा प्रोडक्ट अपडेट करेगी. इनमें 6 बिल्कुल नई कारें, फेसलिफ्ट मॉडल, इंजन और पावरट्रेन अपग्रेड, नए फीचर्स और नए वेरिएंट शामिल होंगे. कंपनी का टारगेट दशक के अंत तक भारतीय पैसेंजर व्हीकल बाजार में 1820 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल करना है.

इस रणनीति के तहत टाटा FY2031 तक 6 नई कारें लॉन्च करेगी. इनमें सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाली Tata Sierra.ev है, जिसे 30 जून को पेश किया जाएगा. इसके बाद Tata Safari.ev को इस साल त्योहारों के सीजन में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है. वहीं कंपनी अगले साल अपनी नई पीढ़ी की इलेक्ट्रिक कार सीरीज Tata Avinya भी बाजार में उतारेगी.
इलेक्ट्रिक कारों पर बड़ा दांव
टाटा मोटर्स इलेक्ट्रिक वाहनों पर बड़ा दांव लगा रही है. कंपनी का अनुमान है कि FY2031 तक उसकी कुल कार बिक्री में EV की हिस्सेदारी 30 प्रतिशत तक पहुंच सकती है. कंपनी अपने इलेक्ट्रिक मॉडल्स की संख्या 6 से बढ़ाकर 10 करने की तैयारी कर रही है. Tata का मानना है कि 2030 तक भारत के कुल कार बाजार में EV की हिस्सेदारी 1520 प्रतिशत तक हो सकती है.
CNG कारों का होगा विस्तार
इसके साथ ही कंपनी CNG वाहनों को भी भविष्य के लिए महत्वपूर्ण मानती है. टाटा का अनुमान है कि FY2031 तक EV और CNG वाहन मिलकर भारत की कुल पैसेंजर व्हीकल बिक्री का लगभग 45 प्रतिशत हिस्सा बन सकते हैं. उत्पादन क्षमता बढ़ाने के लिए टाटा मोटर्स ने FY2031 तक सालाना 12 लाख से ज्यादा कारें बेचने का लक्ष्य रखा है. वर्तमान में कंपनी की बिक्री करीब 6.4 लाख यूनिट सालाना है. इसके अलावा अगले 23 वर्षों में कंपनी अपनी उत्पादन क्षमता 9 लाख यूनिट से बढ़ाकर 13 लाख यूनिट सालाना करने की योजना बना रही है.


