Business

इस कंपनी ने निवेशकों की भरी झोली, 5 साल में दिया 5000% से ज्यादा का रिटर्न

Satya Report: शेयर बाजार में एक शेयर ऐसा है, जिसने अपने निवेशकों को मालामाल कर दिया. तमाम ग्लोबल टेंशन और कोविड जैसी भयावह बीमारियों के बीच भी इस शेयर में डाउनफॉल नहीं दिखा, जिसने लगाया दांव, वही मालामाल हुआ. हम जिस शेयर के बारे में बात कर रहे हैं उसका नाम है AGI Infra. इस इंफ्रा स्टॉक ने 5 साल में 5000% से ज्यादा रिटर्न देकर मल्टीबैगर का तमगा हासिल किया.

इस कंपनी ने निवेशकों की भरी झोली, 5 साल में दिया 5000% से ज्यादा का रिटर्न
इस कंपनी ने निवेशकों की भरी झोली, 5 साल में दिया 5000% से ज्यादा का रिटर्न

भारतीय शेयर बाजार में जहां रियल एस्टेट सेक्टर बीते एक साल में खास प्रदर्शन नहीं कर पाया, वहीं पंजाब की स्मॉलकैप कंपनी AGI Infra ने निवेशकों को जबरदस्त रिटर्न देकर अलग पहचान बना ली है. जिसने इस शेयर पर भरोसा दिखाया, वह आज मालामाल हो चुका है. कंपनी ने बीते 5 वर्षों में करीब 5052% का बंपर रिटर्न दिया है, जो इसे एक शानदार मल्टीबैगर स्टॉक बनाता है. पिछले एक साल की बात करें तो AGI Infra के शेयर में करीब 126% की तेजी देखने को मिली है. यह उछाल ऐसे समय में आया है जब सेक्टर का माहौल ज्यादा उत्साहजनक नहीं रहा. इस प्रदर्शन ने बाजार का ध्यान अपनी ओर खींचा है और निवेशकों के बीच नई चर्चा छेड़ दी है. .

क्यों इतना भागा स्टॉक?

कंपनी की सफलता के पीछे इसकी रणनीति को बड़ा कारण माना जा रहा है. AGI Infra मुख्य रूप से पंजाब के जालंधर, लुधियाना और न्यू चंडीगढ़ जैसे शहरों में सक्रिय है. कंपनी ने आक्रामक विस्तार की बजाय समय पर प्रोजेक्ट पूरा करने और डिलीवरी देने पर फोकस किया. अब तक कंपनी 10 प्रोजेक्ट पूरे कर चुकी है, जबकि 10 अन्य प्रोजेक्ट्स पर काम जारी है. वित्तीय प्रदर्शन भी मजबूत रहा है. FY23 में कंपनी की आय जहां 241 करोड़ रुपये थी, वहीं FY25 तक यह बढ़कर 325 करोड़ रुपये पहुंच गई. पिछले तीन वर्षों में बिक्री में 18% और मुनाफे में 22.3% की ग्रोथ दर्ज की गई है, जो इसकी स्थिर प्रगति को दर्शाती है.

सबसे दिलचस्प पहलू विदेशी निवेशकों की बढ़ती दिलचस्पी है. FIIs ने कंपनी में अपनी हिस्सेदारी तेजी से बढ़ाई है. मार्च 2025 में 0.58% से बढ़कर मार्च 2026 में 4.8% तक पहुंच गई. इसके अलावा कंपनी ने 265 रुपये प्रति शेयर पर 75 करोड़ रुपये का QIP भी जुटाया, जिससे विस्तार योजनाओं को गति मिली. आने वाले समय में Tier-2 और Tier-3 शहरों में हाउसिंग डिमांड AGI Infra के लिए बड़ा अवसर बन सकती है. हालांकि, तेजी के बाद अब शेयर का वैल्यूएशन पहले जितना आकर्षक नहीं रहा है, इसलिए निवेशकों को सतर्क रहकर फैसले लेने की जरूरत होगी.

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए. TV9 भारतवर्ष अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply