IndiaTrending

साइबर सिक्योरिटी के मामले में इस देश को सबसे ज्यादा खतरा, जानें क्या है भारत की स्थिति?

Satya Report:
जैसे-जैसे दुनिया ज्यादा से ज्यादा डिजिटल होती जा रही है साइबर हमले राष्ट्रीय सुरक्षा और अर्थव्यवस्थाओं के लिए सबसे बड़े खतरों में से एक बनकर उभर रहे हैं. इसी बीच आइए जानते हैं कि कौन सा देश साइबर हमले की परेशानी से सबसे ज्यादा जूझ रहा है और इस मामले में भारत की क्या स्थिति है.
अमेरिका को दुनिया में सबसे ज्यादा साइबर हमलों का सामना करना पड़ रहा है. उसका एडवांस्ड डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर,‌ बड़ा कॉर्पोरेट इकोसिस्टम और वैश्विक प्रभाव उसे हैकर्स, साइबर अपराधियों और सरकारी समर्थित हमलों के लिए एक बड़ा निशाना बनाते हैं.
भारत इस समय दूसरा सबसे ज्यादा निशाना बनने वाला देश है. यहां संगठनों को औसतन हर हफ्ते 3000 से ज्यादा साइबर हमलों का सामना करना पड़ता है.
बढ़ते खतरों के बावजूद भारत ने सुरक्षा तंत्र में काफी प्रगति की है. आईटीयू के वैश्विक साइबर सुरक्षा सूचकांक 2024 में भारत ने 98.49 के उच्च स्कोर के साथ टियर 1 रोल मॉडलिंग का दर्जा हासिल किया था.
भारत में 2025 में लगभग 2.8 मिलियन साइबर अपराध की शिकायतें दर्ज की गई थी. यह पिछले साल की तुलना में 24% ज्यादा हैं. इस बढ़ोतरी से पता चलता है कि साइबर खतरे कितने ज्यादा बार और कितने ज्यादा जटिल होते जा रहे हैं.
भारत में सबसे ज्यादा प्रभावित क्षेत्रों में बैंकिंग और वित्त, सरकारी सेवाएं, दूरसंचार और स्वास्थ्य सेवाएं शामिल हैं. ये क्षेत्र अर्थव्यवस्था के लिए काफी जरूरी हैं.
भारत को निशाना बनाने वाले साइबर हमले का लगभग 60% हिस्सा चीन और पाकिस्तान जैसे क्षेत्रों से आने वाला माना जाता है.
.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply