भारतीय टीम इस समय आयरलैंड दौरे पर है, भारत और आयरलैंड के बीच 2 मैचों की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है. भारत और आयरलैंड के बीच होने वाले मैच से पहले भारत के एक खिलाड़ी की मुसीबत बढ़ गई है, टीम इंडिया के इस खिलाड़ी पर एक महिला ने काफी गंभीर आरोप लगाया है, जिसकी वजह से उन्हें जेल तक हो सकती है.

इस महिला ने भारतीय खिलाड़ी पर आरोप लगाया है कि उसने शादी का झांसा देकर 3 साल तक उससे शारीरिक सम्बंध बनाता रहा, लेकिन अब रिश्ते खराब हो गए हैं और वो शादी नही करना चाहता है, इससे पहले ऐसा ही आरोप आरसीबी के यश दयाल के विकेटकीपर बल्लेबाज अभिषेक पोरेल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. शिकायत के अनुसार महिला का दावा है कि वह और पोरेल तीन साल तक रिलेशनशिप में थे और उन्होंने शादी करने का फैसला किया था. अभिषेक पोरेल ने अंडर19 विश्व कप के दौरान टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व किया है.
महिला का आरोप है कि लगभग डेढ़ साल पहले उनके बीच परेशानियां शुरू हो गईं. यह मामला पहले भी पुलिस स्टेशन तक पहुंचा था, लेकिन उस समय कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई थी. महिला मंगलवार को अपनी मां के साथ मोगरा पुलिस स्टेशन गई और क्रिकेटर के ख़िलाफ शिकायत दर्ज कराई. शिकायत करने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.
अभिषेक पोरेल ने आरोप से किया इनकार
वहीं फिलहाल बेंगलुरु में रह रहे अभिषेक पोरेल ने इस आरोपों को खारिज कर दिया है और कहा है कि पुलिस ने अभी तक उनसे संपर्क नहीं किया है. अभिषेक पोरेल ने अपने बयान में कहा कि
“वह अभी अच्छा खेल रहे हैं, इसलिए तरहतरह की बातें सामने आ रही हैं.”
अभिषेक पोरेल ने अपने बयान में आगे कहा कि आईपीएल का सीजन खत्म होने के बाद वह परिवार से जुड़े मामलों में व्यस्त थे. 23 साल के खिलाड़ी ने यह भी कहा कि पुलिस की शुरुआती जांच पूरी होने के बाद वह इस पर जवाब देंगे.
अभिषेक पोरेल ने हाल में IPL में दिल्ली कैपिटल्स का प्रतिनिधित्व किया और चार मैचों में 108 रन बनाए. वह बंगाल क्रिकेट टीम के नियमित खिलाड़ी हैं.


