DharamIndiaTrending

घर में मोर पंख कहां-कहां नहीं रखना चाहिए? ये है सही नियम

घर में मोर पंख कहां-कहां नहीं रखना चाहिए? ये है सही नियम

घर में कहां ना रखें मोर पंख?

Satya Report: वास्तु शास्त्र में मोर पंख को काफी महत्व दिया जाता है। शास्त्र में इसे सबसे शुभ माना गया है। तमाम लोग इसे घर में अच्छी और पॉजिटिव एनर्जी के लिए रखते हैं। मान्यता है कि जिन घरों में मोर पंख होता है, वहां पर नेगेटिविटी नहीं होती है। हालांकि अगर इसे वास्तु के अनुसार ना रखा जाए तो ये गलत असर भी कर सकती है। ऐसे में मोर पंख से जुड़े वास्तु के नियमों का पता होना जरूरी है। आइए जानते हैं कि आखिर हमें इसे किन-किन जगहों पर रखने से बचना है? नीचे पढ़ें मोर पंख से जुड़े वास्तु के कुछ नियमों के बारे में-

जमीन पर ना रखें मोर पंख

वास्तु शास्त्र के नियम के हिसाब से मोर पंख को जमीन पर भूलकर भी नहीं रखना चाहिएय़ अगर गलती से भी वो जमीन पर गिर गया है आ फिर किसी का पैर लग चुका है तो उसे हटा देना चाहिए। ऐसे मोर पंख को सही नहीं माना जाता है। ये बात हमेशा याद रखें कि मोर पंख को हमेशा ऊंची जगह पर ही रखना है। ध्यान से मोर पंख को सुरक्षित जगह पर ही रख देना चाहिए।

बाथरूम में ना रखें मोर पंख

वास्तु शास्त्र के हिसाब से मोर पंख को कभी भी बाथरूम या ऐसी जगह नहीं रखना चाहिए जहां ज्यादा गंदगी हो। माना जाता है कि इससे इसकी पॉजिटिव एनर्जी कम हो सकती है और इसका असर भी कुछ नहीं होगा। उलटा ये नेगेटिव चीजें ज्यादा अट्रैक्ट कर सकती है। ऐसे में मोर पंख को हमेशा साफ सुथरी जगह पर रखना बेहतर माना जाता है।

ध्यान में रखें ये बात

इस बात का भी ध्यान रखें कि मोर पंख को कभी भी ऐसी अवस्था में ना रखें वो टूटा हुआ हो। टूटा हुआ मोर पंख घर में नेगेटिव एनर्जी ले आएगा। साथ ही इसका प्रभाव भी कम होगा।

बेड के नीचे ना रखें मोर पंख

मोर पंख को कभी भी बेड के नीचे नहीं रखना चाहिए। इस बात का भी ध्यान रखें कि मोर पंख को किसी ऐसी जगह भी नहीं रख देना है जहां से वो दिखाई ही ना दे। वास्तु शास्त्र के हिसाब से इसे हमेशा खुली और साफ जगह ही रखना बेहतर माना जाता है।

किचन में ना रखें मोर पंख

वास्तु के अनुसार किचन में भी मोर पंख को रखने से बचना चाहिए। नियम के हिसाब से गैस या चूल्हे के बहुत पास मोर पंख रखना सही नहीं माना जाता है। ऐसे में बेहतर यही होता है कि इसे किचन से थोड़ी दूरी पर रखा जाए। लोगों को लगता है किचन तो पॉजिटिव एनर्जी लिए हुए होता है लेकिन ऐसा नहीं है। मोर पंख की एनर्जी किचन में पूरी तरह से प्रभावित होगी और ये अपना असर भी नहीं दिखा पाएगी।

ऐसी जगह तो बिल्कुल भी ना रखें

वास्तु शास्त्र के नियम के हिसाब से मोर पंख को ऐसी जगह नहीं रखना चाहिए जहां दीवार टूटी हो या फिर आसपास कोई सामान खराब पड़ा हो। शास्त्र में माना जाता है कि गंदगी वाली जगह और टूटी चीजों के पास अगर मोर पंख को रखा जाए तो इससे घर का वास्तु खराब होता जाताहै और ऐसे में नेगेटिविटी बढ़ने लगती है। .

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply