CrimeGazabIndiaTrending

WhatsApp Web​​ की ये गलती पड़: सकती है भारी, सरकार ने जारी की बड़ी चेतावनी

WhatsApp Web​​ की ये गलती पड़: सकती है भारी, सरकार ने जारी की बड़ी चेतावनी

पब्लिक या शेयर्ड कंप्यूटर पर WhatsApp Web लॉग-इन छोड़ना आपके अकाउंट को साइबर अपराधियों के निशाने पर ला सकता है। सरकार की ओर से इसे लेकर एक अलर्ट जारी किया गया है।

अगर आप ऑफिस, साइबर कैफे, होटल या किसी दूसरे पब्लिक कंप्यूटर पर WhatsApp Web चलाते हैं, तो आपको थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है। भारत सरकार की साइबर सुरक्षा एजेंसी ने चेतावनी दी है कि अगर किसी पब्लिक या शेयर्ड कंप्यूटर पर WhatsApp Web का लॉग-इन सेशन खुला रह गया, तो साइबर क्रिमिनल्स इसका गलत फायदा उठा सकते हैं। इससे प्राइवेट चैट पढ़ने से लेकर आपके नाम पर स्कैम और फिशिंग तक की जा सकती है।

भारत सरकार से जुड़ी एजेंसी I4C की नेशनल साइबर क्राइम थ्रेट एनालिसिस यूनिट ने बताया है कि किसी कंप्यूटर पर एक्टिव WhatsApp Web सेशन का गलत इस्तेमाल किया जा सकता है। अगर कोई व्यक्ति ऐसे कंप्यूटर तक एक्सेस हासिल कर लेता है, तो वह आपके मेसेज, कॉन्टैक्ट्स और ग्रुप कन्वर्सेशंस देख सकता है। कुछ स्थितियों में आपके अकाउंट से मेसेज भेजकर आपकी पहचान का इस्तेमाल भी किया जा सकता है।

सिर्फ ब्राउजर बंद करना काफी नहीं

सबसे जरूरी बात यह है कि WhatsApp Web इस्तेमाल करने के बाद केवल ब्राउजर की विंडो या टैब बंद कर देना लॉग आउट करने के बराबर नहीं है। अगर सेशन एक्टिव रह गया, तो बाद में उसी कंप्यूटर का इस्तेमाल करने वाला दूसरा व्यक्ति आपका अकाउंट एक्सेस कर सकता है। ऐसे में हर बार WhatsApp Web इस्तेमाल करने के बाद खुद लॉग आउट करना जरूरी है।

सरकार ने खास तौर पर साइबर कैफे, पब्लिक कंप्यूटर, होटल के बिजनेस सेंटर, पब्लिक कियोस्क और किसी दूसरे व्यक्ति के कंप्यूटर जैसे अनजान सिस्टम पर WhatsApp Web लॉग-इन करने से बचने की सलाह दी है। ऐसे कंप्यूटर पर बैंकिंग, ऑफिस, सरकारी या दूसरी सेंसिटिव जानकारी से जुड़ी बातचीत करने से भी बचना चाहिए।

जरूरत पड़े तो इन बातों का रखें ध्यान

अगर किसी वजह से दूसरे कंप्यूटर पर WhatsApp Web इस्तेमाल करना जरूरी हो, तो प्राइवेस या सेंसिटिव जानकारी शेयर करने से बचें। सरकार ने ऐसी स्थिति में प्राइवेट ब्राउजिंग या इनकॉग्निटो मोड यूज करने की सलाह दी है। हालांकि यह भी ध्यान रखें कि केवल इनकॉग्निटो मोड पर डिपेंड रहना काफी नहीं है। काम खत्म होने के बाद WhatsApp Web से मैन्युअली लॉग आउट करना जरूरी है।

साथ ही अपने फोन, कंप्यूटर, ब्राउजर और सुरक्षा सॉफ्टवेयर को अपडेट रखें। अनजान फाइल, संदिग्ध डाउनलोड और क्रैक किए गए सॉफ्टवेयर से भी बचें। I4C ने यूजर्स को अकाउंट में होने वाली असामान्य एक्टिविटीज पर नजर रखने को कहा है। अगर आपके अकाउंट से अचानक कोई ऐसा मेसेज भेजा गया है जो आपने नहीं भेजा या दोस्तों की तरफ से आपके अकाउंट को लेकर अजीब रिप्लाई आ रहे हैं, तो इसे गंभीरता से लेना चाहिए।

WhatsApp अकाउंट से स्कैम का भी खतरा

अगर किसी अटैकर को आपके WhatsApp अकाउंट तक एक्सेस मिल जाता है, तो वह आपके कॉन्टेक्स्ट और ग्रुप में आपके नाम से मेसेज भेज सकता है। आपके जानने वाले लोग आपके नंबर पर भरोसा करते हैं, इसलिए स्कैमर आपकी पहचान का फायदा उठाकर पैसे मांगने, फेक लिंक भेजने या दूसरी तरह की सोशल इंजीनियरिंग स्कैम करने की कोशिश कर सकते हैं।

I4C पहले भी ऐसे मामलों को लेकर चेतावनी दे चुका है, जहां मैलवेयर के जरिए कंप्यूटर को इनफेक्ट करके एक्टिव WhatsApp Web सेशन को हाईजैक करने की कोशिश की गई। ऐसे मामलों में कॉम्प्रोमाइज्ड अकाउंट का इस्तेमाल आगे दूसरे लोगों को फेक फाइल या मेसेज भेजने के लिए भी किया जा सकता है।

अगर आप WhatsApp Web इस्तेमाल करते हैं, तो एक आसान नियम याद रखें – पब्लिक कंप्यूटर पर लॉग-इन करने से बचें और अगर करना ही पड़े तो काम खत्म होते ही WhatsApp Web से मैन्युअली लॉग आउट करें। यही छोटी सी सावधानी आपके अकाउंट और पर्सनल बातचीत को बड़े नुकसान से बचा सकती है।

लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply